24 APRWEDNESDAY2024 5:37:22 PM
Nari

हुक्म चलाने वाली होती हैं K नाम की लड़कियां, गलत का करती हैं विरोध जानिए और खूबियां

  • Edited By neetu,
  • Updated: 11 Sep, 2020 06:14 PM
हुक्म चलाने वाली होती हैं K नाम की लड़कियां, गलत का करती हैं विरोध जानिए और खूबियां

हर कोई अपने अलग स्वभाव से जाना जाता है। ऐसे में वे दूसरों से अलग अपनी पहचान बनाने में सक्षम होता है। ज्योतिशास्त्र के अनुसार, सभी की राशियों का उनपर गहरा असर पड़ता है। इसी तरह बात अगर नाम के पहले अक्षर की करें तो वे भी व्यक्ति पर अपना गहरा असर डालता है। तो चलिए आज हम आपको अंग्रेंजी के K अक्षर से नाम शुरू होने वाली लड़कियों के बारे में बताते हैं...

हुक्म जमाने वाली 

इन्हीं हर चीज एकदम सही चाहिए होने के कारण दूसरों पर हक जमाना अच्छा लगता है। किसी तरह की कोई गलती होने पर ये बिल्कुल भी उस चीज को सहन नहीं करती है। 

गुस्सैल 

स्वभाव से खुशमिजाज होने के बावजूद भी ये लड़कियां कभी किसी बात से नाराज होने पर जल्दी गुस्से में आ जाती है। ऐसे में इन्हें अपने करीबियों की नाराजगी का सामना करना पड़ता है। 

सुंदर और केयरिंग 

K अक्षर की लड़कियां दिखने में बेहद अट्रैक्टिव होती है। ऐसे में हर कोई इनका दोस्त बनने की चाह रखता है। साथ ही अपने केयरिंग स्वभाव के ये दूसरों की खुशी का अच्छे से ध्यान रखती है। अपने घर-परिवार को अच्छे से संभालने में सक्षम होती है। 

nari,PunjabKesari

ईमानदार 

दिल की साफ होने के चलते ये सभी के साथ ईमानदारी के साथ रिश्ता निभाती है। बात इनकी मैरिड लाइफ की करें तो ये लड़कियां अपने जीवनसाथी के प्रति पूरी तरह समर्पित हो ईमानदारी से रिश्ता निभाती है। 

हक के प्रति लड़ने वाली

इन्हें किसी के द्वारा कुछ गलत व्यवहार करना बिल्कुल भी सहन नहीं होता है। ऐसे में ये किसी द्वारा किए गलत कामों के प्रति विरोद्ध करने से कतराती नहीं है। साथ ही जरूरत पड़ने पर हर किसी की मदद करने को तैयार रहती है।

साफ दिल की मालिक 

इन लड़कियां साफ दिल की होने से किसी के प्रति को गलत बात या सोच को मन में नहीं रखती है। अगर इनके मन में कोई बात होती है तो ये उसे छुपाने की जगह सीधे सामने वाले से करना सही समझती है। इन्हें किसी के साथ कोई गेम खेलने की जगह सामने वाले को अपना बनाना अच्छा लगता है। इनके इसी गुण के चलते ये लड़कियां काफी अच्छी दोस्त और पार्टनर साबित होती है। 

हार ना मानने वाली 

ये लड़कियां हर काम को गहराई से सोच- समझ कर करती है। साथ ही किसी भी चीज को पाने के लिए पूरी जी-जान लगा देती है। एक बार जो ठानती है उसे हासिल करके ही मानती है। इन्हें किसी भी तरह की हार बिल्कुल भी बर्दाश नहीं होती है।

स्वभाव की कोमल 

ये लड़कियां बेहद ही भावुक किस्म की होती है। छोटी- छोटी बात को दिल से लगा कर जल्दी ही इमोशल हो जाती है। 

nari,PunjabKesari

सच्चे प्यार की तलाश 

इन्हें सच्चे प्यार की तलाश रहती है। साथ ही प्यार के मामले में बेहद गंभीर सोच रखने से ये अपने पार्टनर में कई खूबियां ढूंढती है। ऐसे में इन्हें अपना जीवनसाथी मिलने में काफी इंतजार करना पड़ता है। 

दूसरों की खुशी का ध्यान रखने वाली 

k नाम की लड़कियों के लिए उनका घर-परिवार बहुत ही मायने रखता है। ऐसे में ये उनकी हर छोटी- छोटी खुशी का बखूबी ध्यान रखती है। 

हर काम चाहती हैं परफैक्शन 

ये लड़कियां हर काम को एकदम परफेक्ट करने में विश्वास करती है। ऐसे में इन्हीं किसी भी चीज या काम को करने में एक अलग ही उत्साह होता है। 

 

 

Related News