06 DECSATURDAY2025 12:57:44 AM
Nari

कहानी  Kitty Queen की, जिसके निशाने पर रहती थी Morning Walk पर जाने वाली महिलाएं

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 12 Jul, 2025 02:05 PM
कहानी  Kitty Queen की, जिसके निशाने पर रहती थी Morning Walk पर जाने वाली महिलाएं

नारी डेस्क: किटी पार्टियों, सोने के आयात और उच्च-रिटर्न वाले निवेशों के बारे में झूठ का जाल बुनने वाली 49 वर्षीय महिला को अपने सामाजिक दायरे से कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह  हाई-प्रोफाइल महिलाओं को अपना निशाना बनाती थी और उन्हें UAE में सस्ते सोने और TV चैनल इन्वेस्टमेंट के सपने दिखाकर करोड़ों का चूना लगा रही थी। 
 

 पैसे निवेश के बहाने हड़पे करोड़ों

आरोपी सविता जी, जो बसवेश्वरनगर के किर्लोस्कर कॉलोनी की निवासी है, जिसे पुलिस ने उसके कथित साथी सुनकदकट्टे के पुनीत पी के साथ गिरफ्तार किया है। सविता के खिलाफ गोविंदराजनगर और बसवेश्वरनगर पुलिस थानों में कम से कम दो एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिसमें बताया गया है कि कैसे उसने आर्थिक रूप से मजबूत पृष्ठभूमि की कई महिलाओं को लुभाया और उनके पैसे निवेश करने के बहाने करोड़ों रुपये हड़प लिए।

 

पुलिस हिरासत में आरोपी महिला

स्थानीय अदालत ने बुधवार को दोनों आरोपियों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। जांचकर्ताओं ने बताया कि सविता की रणनीति खुद को एक सामाजिक कार्यकर्ता, रियल एस्टेट एजेंट और मज़बूत राजनीतिक संपर्कों वाला स्वर्ण व्यापारी बताकर अमीर लोगों के बीच घुलने-मिलने की थी। वह सोशल मीडिया पर महिलाओं से संपर्क करती थी, खासकर उन महिलाओं से जो सक्रिय सामाजिक जीवन जीती थीं और जिनके पास खर्च करने लायक आय थी।


धनी महिलाओं से करती थी दोस्ती

 सविता ने दावा किया कि वह विदेश से सोना आयात करती है और रियल एस्टेट निवेश और व्यावसायिक उपक्रमों के ज़रिए उनके पैसे दोगुने करने का वादा करती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी सविता कई प्रकार के सामाजिक समारोहों में हिस्सा लेती थी। इस दौरान वह विभिन्न प्रकार की धनी महिलाओं से मिलती थी। इन महिलाओं से वह दोस्ती बढ़ाती थी। उनसे विभिन्न प्रकार के निवेश और रिटर्न के बारे में बताती थी। विश्वास के दम पर महिलाओं से निवेश के नाम पर पैसे ऐंठ लेती थी।


महिलाओं के आगे करती थी बड़ी-बड़ी बातें

एक पुलिस अधिकारी ने बताया- साविता सुबह की सैर के दौरान अमीर महिलाओं से जान-पहचान बढ़ाती थी। फिर उन्हें किटी पार्टी और गेट-टुगेदर में बुलाकर इन्वेस्टमेंट प्लान का झांसा देती थी। वो खुलेआम कहती थी कि उसके संपर्क मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम और मंत्री एमबी पाटिल (MB Patil) तक हैं। इसी दिखावे से लोग झांसे में आते गए। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि सविता पहले भी इसी तरह के धोखाधड़ी के आरोप में गोवरधनगिरि पुलिस स्टेशन में गिरफ्तार हो चुकी थी और जमानत पर बाहर थी।
 

Related News