02 MAYTHURSDAY2024 3:42:16 AM
Nari

Kiss Day: ये 8 तरह के Kiss रिलेशनशिप को बनाते हैं मजबूत, जानिए उनकी Feelings

  • Edited By neetu,
  • Updated: 12 Feb, 2022 04:28 PM
Kiss Day: ये 8 तरह के Kiss रिलेशनशिप को बनाते हैं मजबूत, जानिए उनकी Feelings

प्यार करने वालों का वैलेंटाइन वीक चल रहा है। इस दौरान कपल्स पार्टनर के साथ प्रॉमिस डे, रोज डे आदि अलग-अलग दिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 13 फरवरी को किस डे मनाया जाएगा। दरअसल, इस दिन एक-दूसरे को किस करके कपल्स अपने बीच का प्यार दर्शाते हैं। मगर किस करने का तरीका हर किसी का अलग-अलग होता है। इसके साथ ही ये किस मन के अलग-अलग जज्बातों का दर्शाती है। चलिए जानते हैं पार्टनर के किस करने के तरीके से उनके दिल की बात...

हाथों पर किस करना

हैंड पर किस करना रिस्पेक्ट, प्यार व केयर को दर्शाता है। ऐसे में अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो अपने प्यार का इजहार करने के लिए उनके हाथ पर किस कर सकते हैं।

PunjabKesari

गाल पर किस करना

चिक यानि गाल पर किस करना प्यार और आकर्षण का प्रतीक माना गया है। इसके साथ ही यह पार्टनर के सहयोग और पूर्णता को दर्शाता है।

माथे पर किस करना

आमतौर पर इमोशनल मोमेंट पर माथे पर किस करते हैं। ये पार्टनर के प्रति जुड़ाव को दर्शाने का काम करता है।

PunjabKesari

कॉलरबोन पर किस करना

कॉलरबोन या नेक पर किस पार्टनर की पैशनेट साइड को दिखाता है। ऐसी किस सेंसुअल होती है जो पार्टनर की इंटेस फीलिंग्स को बयां करने का काम करती है। तीव्र भावनाओं को जगाने वाली यह किस कपल्स को एक-दूसरे के करीब लाने का काम करती है।

कानों पर किस करना

कान पर किस करने का मतलब कपल्स के बीच प्यार के भावुक और कामुक रूप को जगाने का काम कर सकता है।

नाक पर किस करना

यह एक तरह से अपने प्योर इमोशंस को दर्शाता है। इसमें कोई सेंसुअलिटी नहीं बल्कि एक तरह का एहसास होता है। यह इस बात को दर्शाता हैं कि आपका पार्टनर आपके कितनी केयर करते हैं। इसे एक तरह का इशारा माना जा सकता हैं कि आपके पार्टनर आपसे आगे रिश्ता बढ़ाना चाहते हैं।

PunjabKesari

होंठों पर किस करना

होंठ पर की गई किस जुनून को दर्शाती है। ये अपने मन का प्यार जताने का एक बेहतरीन तरीका हैं। अगर आपका साथी आपको होंठों पर किस करें तो समझ जाएं कि वे आपसे बेइंतेहा प्यार करते हैं।

फ्लाइंग किस का मतलब

इस तरह किस आमतौर पर किसी को गुड लक व अलविदा कहने पर की जाती है। यह किस रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद करती है।

pc: freepik

Related News