03 APRFRIDAY2026 10:40:53 AM
Nari

किश्वर मर्चेंट के घर गूंजी बेटे की किलकारियां, शादी के 5 साल बाद बनीं मां

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 28 Aug, 2021 11:24 AM
किश्वर मर्चेंट के घर गूंजी बेटे की किलकारियां, शादी के 5 साल बाद बनीं मां

बिग बाॅस फेम कपल किश्वर मर्चेंट और सुयश राय के घर नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंजी हैं। किश्वर ने 40 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया है। सुयश राय ने खुद फैंस के साथ सोशल मीडिया पर ये खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किश्वर और अपने न्यू बाॅर्न बेटे संग एक तस्वीर शेयर की है।

इस शेयर की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि किश्वर बेड पर लेटी हुई हैं और वहीं उन्होंने अपने बेटे को सीने से लगाया हुआ है। पोस्ट शेयर कर सुयेश ने कैप्शन में लिखा, '27.08.2021, बेबी राय का स्वागत है। बेटा हुआ है। सुकिश का बेबी।'

 

 

इसके अलावा सुयश ने एक अन्य पोस्ट शेयर की। जिसके साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी छोटी सी दुनिया, बहुत कुछ महसूस किया है आज तक पर यह जो महसूस हुआ है वो बेशकीमती है। आई लव यू किश्वर मर्चेंट। यह आपके द्वारा दिया गया सबसे अच्छा तोहफा है। हमें पूरा करने के लिए धन्यवाद।'

 

 

बीते जून महीने में किश्वर मर्चेंट की गोदभराई की रस्म की गई थी। जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। आपको बता दें किश्वर और सुयश शादी के 5 साल बाद पेरेंट्स बनें हैं। कपल ने6 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद  2016 में शादी रचाई थी। दोनों की पहली मुलाकात टीवी सीरियल प्यार की यह एक कहानी के सेट पर हुई थी। दोनों साथ में बिग बाॅस 9 में भी दिखाई दिए थे।

PunjabKesari

वहीं किश्वर मर्चेंट से पहले बाॅलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना के घर भी नन्ही परी ने दस्तक दी। उनकी पत्नी आकृति अहूजा ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। जिसका नाम कपल ने अरजोई ए. खुराना यानि (अरजोई अपारशक्ति  खुराना) रखा है। एक्टर ने इस साल 4 जून को पत्नी संग एक तस्वीर शेयर कर घर में जल्द ही नन्हा मेहमान आने की खुशखबरी शेयर की थी।

Related News