28 APRSUNDAY2024 7:30:20 PM
Nari

WWE के मशहूर रेसलर द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा की मां का निधन

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 21 Jun, 2021 11:50 AM
WWE के मशहूर रेसलर द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा की मां का निधन

WWE के मशहूर रेसलर द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा की मां टांडी देवी का निधन हो गया। उन्होंने रविवार को लुधियाना के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक,खली की मां लंबे समय से मल्टी ऑर्गन की समस्या से जूझ रही थी। टांडी देवी 75 वर्ष की थीं और उन्होंने रविवार को अंतिम सांस ली। 
 

पिछले एक हफ्ते से हॉस्पिटल में दाखिल थी खली की मां-
अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक टांडी देवी कुछ समय से बीमार चल रही थी। खली की मां को पिछले हफ्ते दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया था।

PunjabKesari

खली की मां के निधन पर राजनीति से लेकर खेल जगत की हस्तियों ने जताया दुख -
खली की मां के निधन पर राजनीति से लेकर खेल जगत की कई हस्तियों ने दुख जताया है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए उनके निधन पर शोक जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उनका अंतिम संस्कार आज किया जा रहा है। 

PunjabKesari
 

WWE के बेहद अग्रेसिव रेसलर रह चुके हैं खली
खली ने 2000 में पेशेवर कुश्ती में पदार्पण किया था। अपने WWE करियर की शुरुआत करने से पहले, वह पंजाब पुलिस में ए एक अधिकारी थे अपने डब्ल्यूडब्ल्यूई करियर के दौरान, खली डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन भी बने। 

उन्होंने चार हॉलीवुड फिल्मों और दो बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। इतना ही नहीं रियलटी शो बिग बॉस में भी वह दिखाई दे चुके हैं। उन्हें 2021 वर्ग के हिस्से के रूप में डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। 

Related News