26 APRFRIDAY2024 7:30:10 AM
Nari

Bikini Day: बिकिनी वैक्स के बाद अपनाएं ये टिप्स, दर्द से मिलेगा छुटकारा

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 05 Jul, 2018 05:39 PM
Bikini Day: बिकिनी वैक्स के बाद अपनाएं ये टिप्स, दर्द से मिलेगा छुटकारा

हैल्दी रहने के लिए शरीर के बाकी हिस्सों की तरह प्राइवेट पार्ट की साफ-सफाई करना बहुत जरूरी है। यदि वजाइना की ठीक ढंग से साफ-सफाई ना हो तो योनि से बदबू, प्राइवेट पार्ट का कालापन और भी कई समस्याएं हो सकती हैं। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए महिलाएं बिकिनी वैक्स करवाती है। मगर इसमें बहुत ज्यादा दर्द होता है। अगर आप भी बिकिनी वैक्स के दर्द से छुटकारा पाना चाहती है इन तरीकों को जरूर अपनाएं। इन टिप्स को अपनाने से दर्द भी कम होगा और साइड-इफैक्ट भी नहीं होगा।  

 


1. टी बैग्स
वैक्सिंग के बाद बहुत ज्यादा दर्द होता है। इस दर्द से राहत पाने के लिए आप टी बैग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। टी बैग्स को पहले पानी में उबाल लें। फिर इस पानी को वैक्स वाली जगह पर लगाएं। कुछ देर तक एेसा करने से आराम मिलेगा। 

 

2. वर्फ
वर्फ से वैक्सिंग के बाद होने वाले दर्द से राहत मिलने के साथ ही जलन भी कम होती है। मगर ध्यान रहें कि कभी भी वर्फ को सीधे वैक्स वाली जगह पर ना लगाएं। वर्फ को एक मुलायम कपड़े में लपेटकर वैक्स वाली जगह पर लगाएं। एेसा करने से तुरंत राहत मिलेगी। 

 

3. एलोवेरा जैल
दर्द से राहत दिलाने के लिए एलोवेरा जैल भी बहुत हैल्पफूल है। जलन और दर्द से राहत पाने के लिए सबसे पहले एक फ्रैश एलोवेरा लें। फिर उसका गुदा निकालकर प्राइवेट पार्ट पर लगाएं। एेसा करने से कुछ ही देर में दर्द से छुटकारा मिलेगा। 

 

4. गुनगुने पानी से नहाएं
वैक्सिंग करवाने से पहले गुनगुने पानी से नहाएं। इस पानी से नहाने से शरीर के रोम छिद्र खुल जाते है। जब शरीर के रोम छिद्र खुल जाते हैं तो वैक्सिंग के दौरान दर्द नहीं होता है। 

 

 

5.  मॉइश्‍चराइज
वैक्सिंग करने के बाद बिकनी एरिया में रैडनेस और जलन सी होने लगती है। इस जलन और रैडनेस को खत्म करने के लिए मॉइश्चराइज लगाएं। मगर ध्यान रहे कि ज्यादा सुगंधित मॉइचराइजर का प्रयोग करें। 



 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News