02 MAYTHURSDAY2024 6:47:44 PM
Nari

पति के साथ BAFTA अवॉर्ड्स में पहुंची Kate Middelton, गाउन से ज्यादा हेवी ईयररिंग्स से लूटी लाइमलाइट

  • Edited By palak,
  • Updated: 20 Feb, 2023 12:22 PM
पति के साथ BAFTA अवॉर्ड्स में पहुंची Kate Middelton, गाउन से ज्यादा हेवी ईयररिंग्स से लूटी लाइमलाइट

बाफ्टा अवार्ड्स का 76वां एडिशन लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में बीते दिन यानी रविवार को आयोजित किया गया था। इस अवॉर्ड में प्रिंसेस केट मिडलटन अपने पति प्रिंस विलियम के साथ पहुंची थी। दोनों ने रेड कार्पेट पर अपने शानदार लुक के साथ सबका दिल जीत लिया। आपको बता दें कि शादी के बाद केट ने करीबन चार बार बाफ्टा में भाग लिया है। उन्होंने हर बार अपने शानदार लुक्स से रेड कॉर्पेट पर सुर्खियां बटोरी हैं। तो चलिए जानते हैं इस बार केट ने अपने किस आउटफिट से लाइमलाइट बटोरी...

व्हाइट ऑफ शॉल्डर गाउन में लूटी वाहवाही 

केट ने व्हाइट ऑफ शॉल्डर गाउन  कैरी किया था साथ में ब्लैक ग्लव्स, जारा के इयररिंग्स और सोने के झुमकों के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था। वहीं प्रिंस विलियम ने ब्लैक सूट, मैचिंग बो टाई और स्लीक शूज के साथ अपना लुक कंप्लीट किया। 

PunjabKesari

महंगे ईयररिंग्स ने किया सबको आकर्षित 

आपको बता दें कि राजकुमारी केट ने हैवी जारा के इयररिंग्स कैरी किए थे। इन इयररिंग्स पर जड़ी कैस्केडिंग काफी मंहगी है जो $27.90 रुपये में बिकती है। 

बाफ्टा के अध्यक्ष हैं प्रिंस विलियम 

आपको बता दें कि 2010 से प्रिंस विलियम ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविज ऑर्ट्स यानी बॉफ्टा के अध्यक्ष हैं। लेकिन प्रिंस विलियम ने पहली बार रेड कार्पेट पर वेल्स के राजकुमार और राजकुमारी के तौर पर शिरकत की है।  

PunjabKesari

दो सालों के बाद लिया अवॉर्ड्स में भाग

प्रिंस विलियम और केट मिडलटन लगातार दो सालों से समारोह में शामिल नहीं हुए जिसके बाद दोनों ने बीते दिन बाफ्टा पुरस्कार में भाग लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो 2020 के बाद बाफ्टा के अध्यक्ष होने के बाद भी प्रिंस विलियम ने फिल्मी पुरस्कारों में भाग नहीं लिया है। 

PunjabKesari

Related News