26 APRFRIDAY2024 8:42:35 AM
Nari

करवाचौथ स्पेशल: Zodiac Sign के हिसाब से चुनें ड्रेस कलर

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 23 Oct, 2018 04:00 PM
करवाचौथ स्पेशल: Zodiac Sign के हिसाब से चुनें ड्रेस कलर

लड़कियां फैशन ट्रैंड के हिसाब से कपड़े और कलर चूज करती हैं। अगर बात करवाचौथ यानी महिलाओं के फेस्टिव हो तो वह हर लेटेस्ट ट्रैंड फॉलो करना पसंद करती है जो उन्हें दूसरों से अलग दिखाएं। कुछ लड़कियां राशि में विश्वास रखती हैं और उसी के हिसाब से कपड़ों का कलर चूज करती है। अगर आप राशि में विश्वास रखती है तो आज हम आपको बताएंगे कि करवाचौथ पर आपको किस कलर के कपड़े पहनने चाहिए। 


1. मेष राशि

PunjabKesari
मेष राशि की लड़कियों को अपने कॉन्फिडेंट और बॉडी शेप के हिसाब से करवाचौथ पर लाल और गोल्डन रंग के कपड़े पहनने चाहिए। 

2. वृष राशि 

PunjabKesari
वृष राशि की महिलाओं को सिल्वर और रेड कलर के कपड़े चूज करने चाहिए। कहते है कि इस रंग के कपड़े करवाचौथ वाले दिन पहनने से पति के प्यार में कभी कमी नहीं आएगी।

3. मिथुन राशि 

PunjabKesari
इस राशि की महिलाओं को हरे रंग की साड़ी के साथ हरे-लाल रंग की चूड़ियां पहनकर चांद का दीदार करना चाहिए। इससे पति को फायदा होगा। 

4. कर्क राशि 

PunjabKesari
इस करवाचौथ पर लाल-सफेद रंग के कॉन्बिनेशन वाली  पहने और उसके साथ रंग-बिरंगी चूडि़यां कैरी करें। इससे पति का प्यार दोगुणा मिलेगा। 

5. सिंह राशि

PunjabKesari
इस राशि की महिलाएं करवाचौथ पर रेड, ऑरेंज, पिंक और गोल्डन कलर की ड्रेसेज पहन सकती है। 

6. कन्या राशि 

PunjabKesari
कन्या राशि की महिलाएं रेड-ग्रीन या फिर गोल्डन कलर की साड़ी पहनें तो उनका दाम्पत्ति जीवन मधुर बना रहेगा। 

7. तुला राशि 

PunjabKesari
तुला राशि की महिलाओं को इस बार रेड, सिल्वर-गोल्डन रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इससे उनका पति के साथ प्यार हमेशा बना रहेंगा। 

8. वृश्चिक राशि 

PunjabKesari
इस राशि की महिलाएं लाल, मैरून या गोल्डन रंग की साड़ी पहनकर पूजा करें तो पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ जाएगा। 

9. धनु राशि 

PunjabKesari
धनु राशि की महिलाएं येलो या स्काई ब्लू कपड़े पहनकर पति की लंबी उम्र की कामना करें । 

10. मकर राशि

PunjabKesari
मकर राशि की महिलाओं के लिए इलेक्ट्रिक ब्लू कलर बेस्ट है जिसे आप जरूर ट्राई करें क्योंकि इससे आपकी सभी ख्वाहिशे पुरी होगी। 

11. कुंभ राशि

PunjabKesari
इस राशि की महिलाओं को नेवी ब्लू या सिल्वर कलर के कपड़े पहनने चाहिए। इससे जीवन में सुख शांति बनी रहेगी और आपसी प्यार भी बढ़ता रहेगा। 

12. मीन राशि

PunjabKesari
इन महिलाओं को रेड या गोल्डन कलर दोनों का कॉन्बिनेशन करके कपड़े पहनने चाहिए। 


 

Related News