27 APRSATURDAY2024 10:29:56 AM
Nari

चेहरे से शरीफ और दिमाग की तेज होती हैं इस राशि की लड़कियां

  • Edited By palak,
  • Updated: 27 Mar, 2024 05:50 PM
चेहरे से शरीफ और दिमाग की तेज होती हैं इस राशि की लड़कियां

नाम के अलावा राशि के जरिए भी व्यक्ति के स्वभाव का पता लगता है। सिर्फ स्वभाव ही नहीं बल्कि राशि के जरिए आगे वाले जीवन के बारे में भी कई बातें पता की जा सकती है। जैसे हर अक्षर की अपनी-अपनी खासियत होती है वैसे ही हर राशि के जातकों का स्वभाव भी अलग-अलग होता है। आज आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताते हैं जिनकी लड़कियां देखने में भी भले ही शरीफ होती हैं लेकिन यह दिमाग से बहुत शॉर्प होती हैं। आइए जानते हैं। 

सिंह 

यह लड़कियां स्वभाव से निडर होती हैं। बिना किसी शोर के यह अपना काम करती हैं। कई बार इनके स्वभाव के कारण लोगों को इन्हें समझने में गलती लग जाती है। अपने हुनर और एनर्जी से यह समय आने पर सभी को प्रभावित जरुर करती हैं। हालांकि इन लड़कियों में बस एक ही कमी होती हैं इन्हें क्रोध बहुत जल्दी आता है।

PunjabKesari

मकर  

इस राशि की लड़कियों पर शनि का प्रभाव होता है जो इनके चेहरे पर साफ दिखाई देता है। ज्योतिश शास्त्र के अनुसार, इस राशि के स्वामी शनि देव हैं और शनि देव को परिश्रम का कारक माना जाता है। इसलिए मकर राशि की लड़कियां बहुत ही मेहनती होती हैं। यह जल्दबाजी में कोई काम नहीं करती। अपने जीवन में यह सफलता जरुर हासिल करती हैं। यह पति के लिए भी बहुत ही लकी मानी जाती हैं। 

मेष 

इस राशि की लड़कियां बहुत ही तेज दिमाग की होती हैं। मेष राशि के स्वामी मंगल है और मंगल का संबंध एनर्जी, भूमि, साहस, युद्ध और तकनीक से होता है। जब मेष राशि  की कुंडली में मंगल की स्थिति अच्छी होती है तो यह लड़कियां चुपचाप रहकर अपने लक्ष्य को हासिल जरुर करती हैं।

PunjabKesari

धनु 

यह लड़कियां शिक्षा के मामले में बहुत ही होशियार होती हैं। इन्हें हर बात की जानकारी होती है। किसी भी विषय पर बोलने की यह लड़कियां क्षमता रखती हैं। अच्छी शिक्षा होने के कारण इनका दिमाग कंप्यूटर की तरह दौड़ता है। इनका गणित भी बहुत अच्छा होता है। धनु राशि की स्वामी ग्रह गुरु हैं और गुरु को उच्च शिक्षा और उच्च पद का कारक माना जाता है।

PunjabKesari

Related News