19 APRFRIDAY2024 7:40:12 AM
Nari

चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन इन 5 Actress से लड़ा चुके हैं इश्क, लेकिन कभी नहीं कबूला रिलेशन

  • Edited By palak,
  • Updated: 19 Aug, 2022 11:34 AM
चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन इन 5 Actress से लड़ा चुके हैं इश्क, लेकिन कभी नहीं कबूला रिलेशन

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन थोड़े से समय में ही फैंस का दिल जीत चुके हैं। एक्टर भूल-भुलैया 2 की सूपर सक्सेस के बाद सुर्खियों में बने हुए हैं। भूल-भुलैया 2 की कमाई ने बॉक्स ऑफिस को हिला ही दिया है। कार्तिक सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने रिलेशनशिप के कारण भी सुर्खियों में बने रहते हैं। कार्तिक आर्यन किन अभिनेत्रियों के साथ रिलेशन में रह चुके हैं, आज आपको इसके बारे में बताएंगे। तो आइए जानते हैं उनके रिलेशनशिप्स के बारे में... 

सारा अली खान

सारा अली खान ने  करण जौहर के शो कॉफी विद करण में बताया था कि- कार्तिक आर्यन उनके क्रश रहे हैं। इसके बाद ही दोनों के अफेयर्स की खबरें भी आ रही थी। कार्तिक और सारा की फिल्म लव आजकल 2 की शूटिंग के दौरान दोनों के डेटिंग की खबरें भी काफी वायल हुई थी। खबरों की मानें तो थोड़े दिनों तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था, जिसके थोड़े समय के बाद दोनों की राहें अलग हो गई थी। 

PunjabKesari

अनन्या पांडे 

चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे के साथ भी कार्ति आर्यन के रिलेशन की खबरें भी उड़ी थी। दोनों अपना रिलेशन सीक्रेट रखना चाहते थे। लेकिन मीडिया से यह बात छिप न सकी। कई बार दोनों को एक साथ स्पॉट भी किया गया था। परंतु कभी भी दोनों ने अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया था। 

PunjabKesari

डिंपल शर्मा 

कनाडाई मॉडल डिंपल शर्मा के साथ भी कार्तिक आर्यन का नाम कई बार जोड़ा गया था। डिंपल शर्मा और कार्तिक आर्यन की जोड़ी को फिल्म प्यार का पंचनामा में भी साथ देखा गया था। फिल्म के बाद भी कई बार दोनों एक साथ स्पोर्ट भी हुए थे। लेकिन कार्तिक और डिंपल शर्मा ने कभी भी अपना रिश्ता कबूल नहीं किया था। 

PunjabKesari

नुसरत भरूचा 

कार्तिक का नाम नुसरत भरुचा के साथ भी जोड़ा गया था। दोनों फिल्म प्यार का पंचनामा, प्यार का पंचनामा 2, सोनू के टीटू की स्वीटी और आकाशवाणी में साथ काम कर चुके हैं। दोनों की कैमिस्ट्री भी फैंस काफी पसंद करते थे। इसके अलावा कार्तिक कई बार नुसरत भरुचा के साथ चिल करते दिखाई देते थे। ऑफसेट भी एक-दूसरे के साथ काफी समय व्यतीत करते थे। परंतु जब भी दोनों से रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो दोनों एक-दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताते थे। 

PunjabKesari

फातिमा 

फिल्म दंगल से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस फातिमा के साथ भी कार्तिक के अफेर्यस के काफी चर्च सुनने को मिले थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उस दौरान फातिमा कार्तिक आर्यन को डेट कर रही थी। लेकिन इस बात की कोई भी ऑफिशियल जानकारी दोनों की तरफ से नहीं मिली थी। 

.PunjabKesari

Related News