03 APRFRIDAY2026 10:00:07 AM
Nari

प्रेग्नेंसी के बाद बढ़ा कपिल की वाइफ का वजन, लोगों ने किया ट्रोल

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 07 Mar, 2020 06:51 PM
प्रेग्नेंसी के बाद बढ़ा कपिल की वाइफ का वजन, लोगों ने किया ट्रोल

बाॅलीवुड सेलेब्स का सोशल मीडिया पर ट्रोल होना तो जैसे आम बात हो गई है। ऐसा शायद ही कोई स्टार होगा जो ट्रोलिंग का शिकार ना हुआ हो। अब इस लिस्ट में फेमस काॅमेडियन कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ आ गई है। हाल ही में गिन्नी मुंबई में हुई फिल्म 'बागी 3' की स्क्रीनिंग में पहुंची। स्क्रीनिंग पर पहुंची गिन्नी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसमें उनका बढ़ा हुआ वजन दिखाई दिया।

बस फिर क्या, ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल, पिछले साल दिसंबर में अपने पहले बच्चे को जन्म देने के बाद गिन्नी का वजम बढ़ गया। जो कि आम बात है। लेकिन ट्रोलर्स को ये बात कहां समझ आती है। उन्हें तो बस मौका चाहिए होता है किसी के लुक पर कमेंट करने का।

PunjabKesari

इंस्टाग्राम पर वायरल हुई गिन्नी की तस्वीरों पर ट्रोलर्स ने कमेंट्स करते हुए लिखा, 'हाथी मेरे जीवन साथी'। किसी ने लिखा, 'कपिल के नसीब में यही है क्या'? एक यूजर ने लिखा, 'दोनों मियां बीवी से पूछो किस चक्की का आटा खाते हैं'? वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इतनी मोटी ये तो बच्चा यादव की बहन लगती है।'

हालांकि, कपिल के कुछ फैंस ने गिन्नी का सपोर्ट किया और ट्रोलर्स को जमकर लताड़ भी लगाई। एक यूजर ने लिखा, शर्म आनी चाहिए उन लोगों को जो कपिल की वाइफ को मोटी कह रहे हैं। वह कुछ समय पहले एक बेटी की मां बनी हैं तो वजन बढ़ना स्वाभाविक है। शर्म करो इतना सा भी दिमाग नहीं है क्या? एक अन्य यूजर ने लिखा, खूबसूरत जोड़ी...दोस्तों प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ना नाॅर्मल है।

PunjabKesari

आपको बता दें कपिल ने साल 2018 में गिन्नी संग शादी की थी। शादी के एक साल बाद कपिल के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया। कपिल ने खुद सोशल मीडिया पर अपने फैंस को ये खुशखबरी दी थी।

Related News