06 MAYMONDAY2024 11:35:25 AM
Nari

कंगना रानौत हुई 'राम नाम' की दीवानी, लगाए जय श्री राम के जयकारे, देसी अवतार में लगी बेहद खूबसूरत

  • Edited By palak,
  • Updated: 22 Jan, 2024 06:39 PM
कंगना रानौत हुई 'राम नाम' की दीवानी, लगाए जय श्री राम के जयकारे, देसी अवतार में लगी बेहद खूबसूरत

इस समय हर किसी की जुबान पर एक ही नाम है और वो है 'जय श्री राम'। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत कैसे पीछे रह सकती हैं। अयोध्या में हुए प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का गवाह बनने खुद एक्ट्रेस अयोध्या में पहुंच गई हैं। अयोध्या से कंगना ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उन्होंने भव्य राम मंदिर के नजारे को फैंस के साथ शेयर किया है। तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि राम मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों के साथ सजाया गया है। 

जय श्री राम के जयकारे लगाती दिखी कंगना 

कंगना ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस के चेहरे पर इस ऐतिहासिक दिन की खुशी साफ नजर आ रही है। फूलों की वर्षा के साथ-साथ कंगना जोर-जोर से जय श्रीराम के नारे लगाती हुई दिख रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

ट्रेडिशनल लुक में दिखी एक्ट्रेस

वहीं अगर बात एक्ट्रेस के लुक की करें तो उन्होंने साड़ी पहनी है। एक्ट्रेस ने ऑरेंज-रेड कलर और स्किन शेड साड़ी पहनी है। ब्लाउज की स्लीव पर गोट्टा पट्टी के साथ स्वागत की माला बनी हुई दिख रही है। यह मूर्ति द्वारकाधीश की मूर्ति जैसी नजर आ रही है। इसके अलावा एक्ट्रेस की साड़ी में स्वास्तिक भी नजर आ रहे हैं। उनके इस आउटफिट से यह कहना गलत नहीं होगा कि भगवान राम के स्वागत के लिए एक्ट्रेस ने यह स्पेशल साड़ी बनवाई है। वह खास तैयारी के साथ रामलला के स्वागत के लिए आई हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

साथ में पहनी ग्रीन कलर की ज्वेलरी 

कंगना ने शॉल के साथ अपना लुक कंप्लीट किया है। ग्रीन कलर के डबल लेयर्ड नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और कंगन में वह किसी राजकुमारी से कम नहीं दिख रही। अपने लुक को कंप्लीट करते हुए उन्होंने आंखों पर चश्मा और माथे पर बिंदी लगाई है। पिंक न्यूड लिपस्टिक, ग्लोइंग बेस और लाइट शिमरी आईशैडो में कंगना प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बेहद गॉर्जियस दिख रही हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: अयोध्या में श्रीराम के सामने नतमस्तक हुआ अंबानी परिवार, मुकेश बोले - 'भगवान राम आ रहे हैं...'

कंगना ने जताई अयोध्या आने की खुशी 

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कंगना ने कहा कि - 'आज हम अयोध्या नगरी में आए हैं और ऐसा लग रहा है जैसे पौराणिक काल में पहुंच गए हों। जहां हम लोग अद्भूत कथाएं सुनते थे।' यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कंगना ने कहा कि - 'योगी जी ने पूरी काया पलट दी है उत्तर प्रदेश की पहले ये क्या हुआ करता था और अब क्या हो चुका है। अयोध्या का पूरे विश्व में नाम होने वाला है।' 

PunjabKesari

Related News