18 APRTHURSDAY2024 10:20:40 PM
Nari

प्यार तूने क्या किया! राजकुमारी को हुआ आम लड़के से प्यार अब मिलेगी सजा

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 17 Nov, 2020 05:21 PM
प्यार तूने क्या किया! राजकुमारी को हुआ आम लड़के से प्यार अब मिलेगी सजा

प्यार में अक्सर बहुत से उतार चढ़ाव आते हैं। प्यार एक ऐसा सफर है जिसमें दोनों व्यक्तियों का साथ चलना जरूरी होता है ताकि अगर जिंदगी के सफर में कोई लड़खड़ाए तो दूसरा उसे संभाल पाए। कहते हैं प्यार की कोई हद नहीं होती, ना प्यार कोई ओहदा देखता और ना ही जाति-धर्म। कुछ ऐसी ही लवस्टोरी है जापान की राजकुमारी माको की। जो खुद तो एक राजकुमारी हैं लेकिन उन्हें प्यार हुआ एक आम आदमी के साथ। आपको सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा लेकिन प्यार का एहसास ऐसा ही होता है। 

राजकुमारी को सता रहा ये डर

जापान की राजकुमारी देश के आम नागरिक केई कोमुरो से प्यार तो करती हैं लेकिन उन्हें एक डर भी सता रहा है। जिस वजह से वह उसके साथ अपनी शादी को बार-बार टाल रही है। दरअसल, राजकुमारी माको जिस लड़के को पसंद करती है वह जापान के समुद्री तटों पर पर्यटन को बढ़ावा देने का काम करता है। राजकुमारी उससे शादी तो करना चाहती है लेकिन उन्हें अपनी पदवी खोने का भी डर है। राजघराने के नियमों के अनुसार अगर बाहरी व्यक्ति से राजघराने का कोई भी सदस्य शादी करता है तो उसे अपनी बाकी की जिंदगी आम जापानी की तरह ही बितानी पड़ती है।

PunjabKesari

राजुकमारी माको को गुजारनी पड़ेगी आम जिंदगी

केई कोमुरो भी क आम नागरिक हैं जिससे शादी करने के बाद राजुकमारी माको आम नागरिक की तरह जिंदगी गुजारनी पड़ेगी। कोमुरो स्कीईंग, वायलिन बजाने और कुकिंग का शौंक रखता है। इसके साथ ही कामुरो एक लॉ कंपनी में भी कार्यरत है। 

अपने प्रेमी से अलग नहीं होना चाहती राजकुमारी 

राजकुमारी अपनी पदवी को गंवाने के डर से वह कोमुरो से शादी नहीं कर रही है। लेकिन वह उससे अलग भी नहीं होना चाहती। दूसरी बार शादी को टालने के बाद राजकुमारी ने फिलहाल आगे की कोई तारीख नहीं बताई है। इस पर राजकुमारी का कहना है कि भविष्य को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। उनका कहना है कि हम एक दूसरे से अलग नहीं हो सकते पर एक दूसरे को बूरे समय में सहारा दे सकते हैं। 

PunjabKesari

लंबे समय तक छिपाया अपना प्यार

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक दोनों ने अपने प्यार को लंबे समय तक दुनिया से छुपाकर रखा था। राजकुमारी माको को केई कोमुरो ने साल 2013 में शादी के लिए प्रपोज किया था। जिसके बाद राजकुमारी पढ़ने के लिए ब्रिटेन चली गई थी। माको ने अपनी शादी का ऐलान साल 2017 में किया था। लेकिन अब उन्होंने अपनी शादी को 2020 तक के लिए टाल दिया है। वहीं उनके पिता का कहना है कि वह नहीं जानते कि उनकी बेटी शादी करेगी या नहीं। 

राजकुमारी की बुआ ने लौटाई थी पदवी

आपको बता दें राजकुमारी से पहले उनकी बुआ राजुकमारी सयाको ने 'राजकुमारी' की पदवी वापिस कर दी थी। उन्होंने साल 2005 में राजधानी टोक्यो के एक अधिकारी संग शादी की थी। दोनों एक साथ पढ़ते थे और इस दौरान वह एक दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। 

PunjabKesari

Related News