नारी डेस्क: बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर अपने शानदार फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। जाह्नवी का हर लुक लड़कियों के बीच ट्रेंड बन जाता है। चाहे वेस्टर्न आउटफिट हो या ट्रेडिशनल पहनावा, जाह्नवी हर मौके पर अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींच लेती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके इन खूबसूरत लुक्स के पीछे लाखों रुपये की कीमत छिपी होती है?
जाह्नवी कपूर का स्टाइल क्यों है इतना खास?
जाह्नवी कपूर आउटफिट चुनते समय ट्रेंड को फॉलो करने के बजाय अपनी पर्सनैलिटी के हिसाब से कपड़े पहनती हैं। वह हमेशा यह ध्यान रखती हैं कि किस मौके पर क्या पहनना सही रहेगा। यही वजह है कि उनका हर लुक यूनिक और क्लासी नजर आता है। हाल ही में सामने आई उनकी तस्वीरों में मिनी स्कर्ट और क्रॉप टॉप वाला लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

2 लाख रुपये से ज्यादा की मिनी स्कर्ट
लेटेस्ट फोटोशूट में जाह्नवी कपूर ने जो मिनी स्कर्ट पहनी है, वह लग्जरी फैशन ब्रांड Miu Miu की है। इस स्कर्ट पर चेक प्रिंट और प्लीटेड डिजाइन है। ब्रांड की वेबसाइट के अनुसार इसकी कीमत करीब 2.19 लाख रुपये है। यह स्कर्ट 100% वर्जिन वूल से बनी है, जो बेहद सॉफ्ट और प्रीमियम मानी जाती है।

लाखों का ब्रालेट टॉप
जाह्नवी का स्टाइल सिर्फ स्कर्ट तक सीमित नहीं है। उन्होंने जो ब्रालेट टॉप पहना है, वह Dolce & Gabbana और Kim Kardashian के कलेक्शन का हिस्सा है। मोतियों से सजा यह टॉप बेहद ग्लैमरस लगता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस टॉप की कीमत लगभग 4.6 लाख रुपये है।

9 लाख रुपये का डिजाइनर लहंगा
ट्रेडिशनल आउटफिट्स में भी जाह्नवी का जवाब नहीं। उन्होंने मशहूर डिजाइनर Jayanti Reddy का पेस्टल पिंक लहंगा पहना था, जिसकी कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई जाती है। इस लहंगे पर हाथ से की गई जरदोजी कढ़ाई, क्रिस्टल और पर्ल वर्क किया गया है, जो इसे बेहद खास बनाता है।
साड़ी भी होती है लाखों की
जाह्नवी कपूर की साड़ियों की कीमत भी कम नहीं होती। उन्होंने Torani ब्रांड की रेड ऑर्गेंजा साड़ी पहनी थी, जिसकी कीमत लगभग 1.15 लाख रुपये है। वहीं एक सादी दिखने वाली लिनन साड़ी, जो Anavila लेबल की है, उसकी कीमत भी 2.25 से 2.47 लाख रुपये के बीच बताई जाती है।

7 लाख की येलो ड्रेस
इसके अलावा जाह्नवी कपूर ने इटैलियन फैशन हाउस Roberto Cavalli की येलो ड्रेस भी पहनी है। यह ड्रेस 2003 के कलेक्शन की है और सिल्क फैब्रिक से बनी है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये है।
हर लुक में दिखता है रॉयल टच
जाह्नवी कपूर अपने कपड़ों पर दिल खोलकर खर्च करती हैं, लेकिन यही वजह है कि उनका हर लुक अलग और शानदार नजर आता है। चाहे वेस्टर्न हो या ट्रेडिशनल, जाह्नवी का फैशन सेंस उन्हें बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में शामिल करता है।