08 SEPSUNDAY2024 4:59:53 AM
Nari

अनंत-राधिका की शादी के बाद  जान्हवी कपूर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुई भर्ती

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 18 Jul, 2024 07:21 PM
अनंत-राधिका की शादी के बाद  जान्हवी कपूर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुई भर्ती

अनंत और राधिका की शादी में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरने के बाद जान्हवी कपूर की तबीयत खराब हो गई है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें गंभीर रूप से फ़ूड पॉइज़निंग हो गई, अब अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)


 मिस्टर एंड मिसेज माही स्टार के पिता बोनी कपूर ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने एक चैनल के साथ बातचीत करते हुए कहा-  जाहन्वी की हालत अब बेहतर है और 1-2 दिनों में उनके ठीक होने की संभावना है जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार, चेन्नई से लौटते समय एयरपोर्ट पर कुछ खाने के बाद जान्हवी की हालत बिगड़ गई। अगले दिन उन्हें काफी कमजोरी महसूस होने लगी, जिसके कारण डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

 

जान्हवी कपूर जल्द ही फिल्म उलज में नज़र आने वाली हैं। इसका  ट्रेलर इस हफ़्ते की शुरुआत में मेकर्स ने रिलीज़ किया था। फिल्म में जान्हवी सुहाना भाटिया की भूमिका निभा रही हैं, जिन्हें भारतीय विदेश सेवा में भारत की सबसे कम उम्र की डिप्टी हाई कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं पिछले हफ्ते अंबानी की शादी में जाहन्वी से एक से बढ़कर एक लुक सामने आए हैं। 
 

Related News