29 APRMONDAY2024 3:04:29 AM
Nari

जान्हवी और जैकलीन ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया क्रिसमस, अक्षय बोले- शुक्रिया मेरी बात मानने के लिए

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 26 Dec, 2022 11:24 AM
जान्हवी और जैकलीन ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया क्रिसमस, अक्षय बोले- शुक्रिया मेरी बात मानने के लिए

दो साल के बाद देशभर में क्रिसमस के त्योहार की अलग ही धूम देखने को मिली। कोविड महामारी के कारण पिछले दो वर्षों में त्योहार का जश्न प्रभावित हुआ था लेकिन इस बार लोगों ने पूरे उत्साह के साथ इस त्योहार का जश्न मनाया।  बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने- अपने अंदाज में इस दिन को खास बनाया, हालांकि खिलाड़ी अक्षय कुमार ने जिस तरीके से क्रिसमस सेलिब्रेट किया वह लोगों को बेहद पसंद आया। 

PunjabKesari
अक्षय कुमार अपने सोशल वर्क के लिए हमेशा से जाने जाते रहे हैं। वो लगातार कुछ न कुछ ऐसा करते रहते हैं जिससे गरीब लोगों को या फिर जरुररतमंद लोगों को मदद मिलती रही है। उनकी खास बात यह है कि वह हर साल क्रिसमस पर बच्चों के साथ समय बिताने के लिए एक अनाथालय जाते हैं लेकिन अगर वह इस दिन नहीं होते तो अपने किसी दोस्त को  बच्चों से मिलने का अनुरोध करते हैं। इस  साल उन्होंने जाह्नवी कपूर और जैकलीन फर्नांडिस से वहां जाने की गुजारिश की थी। 

PunjabKesari
अक्षय कुमार की बात को ना टालते हुए जाह्नवी और  जैकलीन ना सिर्फ बच्चों से मिलने गई बल्कि उनके साथ डांस भी किया। खिलाड़ी ने दोनों की कुछ तस्वीरें शेयर की उनका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- सेंट कैथरीन होम में बच्चों के लिए अपना कीमती समय निकालने के लिए @janhvikapoor और @jacquelinef143 का बहुत-बहुत धन्यवाद 🙏🏻 खुश चेहरे साबित करते हैं कि लड़कियां निश्चित रूप से बहुत खुशियां फैलाती हैं!

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


दरअसल बॉलीवुड खिलाड़ी कुमार क्रिसमस सेलिब्रेट करने अपनी फैमिली के साथ गोवा गए हैं। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जहां वह गिटार बजाते हुए नजर आ रहे हैं। वह ब्लैक वेस्ट और ब्लू ट्राउजर पहने हुए गिटार लेकर उसे बजाने की एक्टिंग कर रहे हैं।क्रिसमस सॉन्ग पर लिपसिंक करने के साथ- साथ वह डांस भी कर रहे हैं। 

PunjabKesari
इस बीच ट्विंकल खन्ना ने जो रिएक्शन दिया है वह काफी मजेदार है। उन्होंने अक्षय के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- "मुझे बहुत खुशी है कि मैं कमरे में थी औऱ इसे नहीं देखा। इसके साथ उन्होंने लाफिंग और हंसते हुए इमोदी ऐड किया। लोगों को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है। 

Related News