04 MAYSATURDAY2024 4:07:35 PM
Nari

ईशा अंबानी के लाडले कृष्णा पिरामल को गिफ्ट में मिले लडडू गोपाल, तोहफे पर आ जाएगा आपका दिल

  • Edited By palak,
  • Updated: 03 May, 2023 04:48 PM
ईशा अंबानी के लाडले कृष्णा पिरामल को गिफ्ट में मिले लडडू गोपाल, तोहफे पर आ जाएगा आपका दिल

ईशा अंबानी भी पापा मुकेश अंबानी के दिन आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले साल ईशा और उनके पति आनंद पिरामल ने अपने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है। दोनों ने अपने बच्चों का नाम कृष्ण और आदिया रखा है। जब से दोनों बच्चे हुए हैं तभी से उन्हें प्यारे-प्यारे से तोहफों के साथ सराहा जा रहा है। हाल में ही ईशा के बेटे कृष्णा को एक प्यारा से लड्डू गोपाल गिफ्ट हैंपर में मिले हैं। 

गिफ्ट करेगा सबको आकर्षित 

ईशा अंबानी का बेटे कृष्णा को हाल में एक सुंदर सा लड्डू गोपाल का गिफ्ट हैंपर मिला है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुंदर से सजे झूले में लड्डू गोपाल बैठे हुए हैं और उनके पास छोटे-थोटे कुशन और तकिए भी लगे हैं। नीले और सफेद रंग के कपड़े में लपेटे हुए छोटे कान्हा जी बहुत ही प्यारे लग रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gifts Tell All (@giftstellall)

दोनों बच्चों के लिए रखी गई थी पूजा 

बच्चों के जन्म के बाद 24 दिसंबर 2022 को ईशा अंबानी अपने बच्चों के साथ भारत आई थी वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो ईशा ने पति आनंद और अपने बच्चों के साथ युगर के वर्ली निवास पर एक भव्य पूजा भी रखी थी। यह पूजा देशभर के प्रतिष्ठित पुजारियों के द्वारा की गई थी। वहीं विशेष दिन को मनाने के लिए अंबानी परिवार ने 300 किलोग्राम सोना भी दान किया था। कई मंदिरों में जैसे तिरुपति बालाजी मंदिर, श्रीनाथजी नाथद्वारा और श्रीद्वारकाधीश मंदिर में प्रसाद भी बांटा था। 

बच्चों के लिए एंटीलिया में बनाई गई है नर्सरी 

वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने गर एंटीलिया में ईशा के जुड़वा बच्चों के लिए दो नर्सरी की व्यवस्था भी की है। नर्सरी को पर्किन्स और विल के द्वारा डिजाइइन किया गया था और यहां पर बहुत ही शानदार फर्नीचर भी लागाया है। इसके अलावा बच्चों के लिए घूमने वाले बिस्तर भी रखे गए हैं। डोल्से, गब्बाना, गुच्ची और लोरो पियाना सहित कई ब्रांड्स ने ईशा के जुड़वा बच्चों के कपड़े डिजाइन किए थे। इसके अलावा उनके लिए एक शानदार ब्रांड की कार बीएमडब्ल्यू को भी विशेष रुप से ईशा के बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है। 

PunjabKesari

बच्चों के साथ स्पोर्ट हुई थी ईशा 

26 फरवरी 2023 को ईशा अंबानी अपने प्यारे टिव्नस आदिया और कृष्णा के साथ स्पोर्ट हुई थी। यहां ईशा ने लाइट पिंक कलर का कॉटन सूट और मेसी हेयरबन बनाया था। इस दौरान उनकी नानी बच्चों को अंदर घर में लेते जाती दिखी थी। नन्हे बच्चों की प्यारी झलकियां हर किसी का दिल जीत लेने वाली थी। 

PunjabKesari

Related News