20 APRSATURDAY2024 10:34:50 AM
Nari

मिसाल: इंडियन महिला आर्मी कैप्टन तानिया ने परेड में पुरुषों को किया लीड

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 26 Jan, 2020 10:42 AM
मिसाल: इंडियन महिला आर्मी कैप्टन तानिया ने परेड में पुरुषों को किया लीड

देशभर में भारत का नाम इतिहास बनाने के लिए बहुत मशहूर रहता है। जहां के लिए लोग आए दिन बहुत सारे नए इतिहास बना कर विश्व में अलग पहचान बनाते हैं। ऐसा ही इतिहास भारत में 15 जनवरी को थल सेना दिवस के मौके पर देखने को मिला है। देश की थल सेना में हमेशा ही पुरुषों का ही दबदबा माना जाता है लेकिन इस बार की परेड में नया इतिहास बनाया गया। इस परेड को पुरुष ऑफिसर ने नहीं बल्कि एक महिला ने लीड किया। 15 जनवरी को थल सेना के दिल्ली कैंट के करियप्पा परेड ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हो रही परेड को इंडियन महिला आर्मी कैप्टन तानिया शेरगिल ने लीड किया। तानिया भारत की पहली ऐसी महिला आर्मी अधिकारी है जिसने परेड को लीड किया है।

PunjabKesari

पंजाब के हाेशियारपुर के गढ़दीवाला कस्बे की रहने वाली तानिया इलेक्ट्रनिक्स में बीटेक की पढ़ाई करके सेना में शामिल हुई है। जिसके बाद वह चेन्नई के ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी में दाखिल हुई। तानिया गणतंत्र दिवस परेड में महिला सहायक परेड ऑफिसर बनेंगी। 

PunjabKesari


परिवार की 3 पीढ़ियां रखती हैं सेना से संबंध 

तानिया अपने परिवार की पहली ऐसी महिला नहीं है जो सेना में अफसर हैं। उनके परिवार की पिछली तीन पीढ़ियां (परदादा, दादा, पिता) भी आर्मी में अपनी भागीदारी दे चुके हैं। तानिया अपने परिवार की चौथी पीढ़ी है जो भारतीय में सेना में अफसर बन परिवार व देश का नाम रोशन कर रही हैं।

 

बता दें कि तानिया के पिता सूरज सिंह शेरगिल सेना की 101 मीडियम रेजिमेंट (तोपखाना) में अफसर रह चुके हैं। इसके बाद उनके पिता सी.आर.पी.एफ. से जुड़े, जहां उन्हें उनकी वीरता के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। वहीं उनके दादा 14वीं सशस्त्र रेजिमेंट (सिंडी होर्स) और परदादा सिख रेजिमेंट में अफसर रहें।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News