24 APRWEDNESDAY2024 12:30:17 PM
Nari

Year Ender 2021: सालभर ट्रेंड में रहा ये फैशन, बॉलीवुड हसीनाओं ने भी जमकर किया फॉलो

  • Edited By neetu,
  • Updated: 21 Dec, 2021 01:19 PM
Year Ender 2021: सालभर ट्रेंड में रहा ये फैशन, बॉलीवुड हसीनाओं ने भी जमकर किया फॉलो

साल का आखिरी महीना चल रहा है। वहीं न्यूईयर आने में अब कुछ ही दिन बाकी है। वहीं अब साल के साथ सभी पुरानी चीजें खत्म व नई चीजें शुरू होगी। यह बात बाकी चीजों की तरह फैशन पर भी लागू मानी जाती है। बता दें, हर साल देशभर में नई-नई चीजें व फैशन चलता है। बात फैशन की करें तो कुछ फैशन सालभर ट्रेंड में रहता है। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेसिज भी फैशन के मुताबिक चलती है और आम लड़कियां उनक ड्रेसिंग सेंस को फॉलो करती हैं। ऐसे में आज हम आपको साल के अंत में 2021 में बॉलीवुड हसीनाओं द्वारा पसंद किए कपड़ों से जुड़ा फैशन बताते हैं...

को-आर्ड सेट

साल की शुरूआत से ही को-आर्ड सेट एक्ट्रेस द्वारा जमकर पसंद किया गया। दीपिका पादुकोण से लेकर कियारा आडवाणी, नोरा फतेही तक इस खास पेयर में अपना जलवा बिखेरती नजर आई। खासतौर पर बॉलीवुड हीरोइनों का यह एयरपोर्ट लुक रहा। इस लुक में वे बेहद कूल एंड कंफी दिखाई दी। वहीं दीपिका पादुकोण को तो को-आर्ड सेट खूब पसंद आने से उन्होंने कई बार को-आर्ड सेट वियर किया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

क्रॉप टॉप

को-अर्ड सेट के साथ एक्ट्रेस ज्यादातक क्रॉप टॉप में दिखाई दी। दिखने में स्टाइलिश और कंफर्टेबल होने से एक्ट्रेसेज ने इसे पहनना पसंद किया। वहीं क्रॉप टॉप के साथ उन्होंने टोंड एब्स भी आसानी से फ्लांट किए। शायद इसलिए साल 2021 में बीटाउन एक्ट्रेसेज का पसंदीदा ये ड्रेस फेवरट रही। जिसे वो आसानी से कभी भी किसी भी समय पहनें दिखाई दी।

 

 

फ्लोरल प्रिंट

इस साल फ्लोरल प्रिंट भी एक्ट्रेस को खूब भाया। बता दें, फैशन डिजाइनर ने इस खास तरह के प्रिंट के साथ कई सारे एक्सपेरिमेंट किए जो हर किसी को बेहद पसंद आए। इस साल मैक्सी गाउन, साड़ी से लेकर लहंगा में भी फ्लोरल प्रिंट का ट्रेंड वायरल हुआ। इसे बॉलीवुड से लेकर आम लड़कियों ने भी फॉलो किया।

 

 

नो पैंट वियर

साल 2021 की शुरूआत में ही बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपनी ग्लैमरस लुक को बरकरार रखा। वहीं इस साल बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, शिल्पा शेट्टी से लेकर टीवी की ब्यूटी क्वीन जैस्मीन भसीन तक नो पैंट वियर में दिखीं। अपने लुक को स्टाइलिश व ग्लैमरस बनाने के लिए उन्होंने ऊपर से ओवरसाइज हू़डी या शर्ट पहनीं। ऐसे में ये एक्ट्रेस अपने इस लुक को लेकर सालभर सुर्खियों में भी रही।

टाई एंड डाई प्रिंट

इस साल रंगीन प्रिंट में टाई एंड डाई खूब ट्रेंड में रहा। बॉलीवुड डिवास ने इसे खूब पसंद व वियर किया। बता दें, कियारा आडवाणी से लेकर आलिया भट्ट तक इसे पहनें दिखाई दी। ऐसे में स्टाइलिश दिखने के लिए हीरोइनों ने टाई एंड डाई प्रिंट वाला लुक खूब इस्तेमाल किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lakshmi Lehr (@lakshmilehr)

 

कफ्तान का भी रहा ट्रेंड

2021 की शुरुआत में ही करीना कपूर ने कफ्तान पहना था। वहीं इस ग्रेसफूल व आरामदायक ड्रेस को बॉलीवुड की अन्य हसिनाओं ने भी पसंद किया। ऐसे में यह एक फैशन स्टेटमेंट बन गया। इसलिए सालभर में जान्हवी कपूर से लेकर तारा सुतारिया तक भी कफ्तान पहनें नजर आई।

 

 

 

 

Related News