26 APRFRIDAY2024 12:46:20 PM
Nari

बीमारियों से बचना है तो समय पर बदलें डेली यूज की ये चीजें

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 11 Mar, 2020 04:47 PM
बीमारियों से बचना है तो समय पर बदलें डेली यूज की ये चीजें

घर में ऐसी कई चीजें मौजूद होती है जिनका हम जाने-अनजाने में सालों तक इस्तेमाल करते रहते हैं। हालांकि यही चीजें हमें बीमार करती हैं। क्या भी टूथब्रश के ब्रिसल्स खराब होने का इंतजार करते हैं? बर्तन धोने वाले स्पंज को आप कितनी दिन बाद बदलते हैं? क्या आप महीने तक एक ही तकिए यूज करते हैं?

 

डेली यूज होने वाली इन चीजों को अगर आप टाइम-टू-टाइम नहीं बदलेंगे तो इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। चलिए जाने उन डेली यूज की चीजों के बारे में जिन्हें नियमित रुप से बदलना जरूरी है।

3-4 महीने बाद बदलें टूथब्रश

टूथब्रश पर 1 करोड़ से भी ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं। लिहाजा इसका साफ रहना बेहद जरूरी है। अमेरिकन डेंटल असोसिएशन की मानें तो हमें हर 3 से 4 महीने में अपना टूथब्रश बदल देना चाहिए। साथ ही हर दिन ब्रश करने के बाद टूथब्रश को अच्छी तरह से साफ भी करना चाहिए।

PunjabKesari

6 महीने पर बदल दें हेयर ब्रश या कंघी

टूथब्रश तो फिर भी बहुत से लोग कुछ समय बाद देते हैं लेकिन हेयर ब्रश या कंघी शायद सालों तक नहीं बदलते। लंबे समय तक एक हेयर ब्रश का इस्तेमाल करने से इसके बेस में बालों का गुच्छा जमा हो जाता है। इसे सिर्फ साफ कर देना काफी नहीं है। एक्सपर्ट्स की मानें तो इसे हर 6 महीने में बदलना भी जरूरी है। ऐसा करने से बालों को टूटने और गिरने से बचाया जा सकता है।

1 से 2 साल में चेंज करें अपना तकिया

अपना बिस्तर और अपना तकिया हर किसी को प्यारा होता है। इसका मतलब ये नहीं कि आप अपने फेवरिट तकिए का साथ सदियों तक न छोड़े। तकिए की भी एक निश्चित लाइफ होती है। गंदा तकिए पर मौजूद बैक्टीरिया ना सिर्फ बालों को नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि इससे पिंपल्स व स्किन प्रॉब्लम्स भी हो सकती है। ऐसे में आपको हर 1 से 2 साल के अंदर अपना तकिया बदल देना चाहिए।

3 महीने में बदल दें मेकअप ब्रश और ब्यूटी ब्लेंडर

ज्यादातर लड़कियों को मुंहासे और पिंपल्स होने की सबसे बड़ी वजह होती है उनका मेकअप प्रॉडक्ट और मेकअप से जुड़े टूल्स। अगर आपका मेकअप ब्रश या ब्यूटी ब्लेंडर गंदा है जिसे आपने हफ्तों से साफ नहीं किया है तो उनमें बैक्टीरिया आ जाता है जिस वजह से स्किन में खुजली और जलन हो सकती है। लिहाजा बेहद जरूरी है कि मेकअप ब्रश और ब्यूटी ब्लेंडर को नियमित रूप से साफ किया जाए। साथ ही हर 3 महीने में इन्हें बदलकर नया ब्रश खरीदना ही सही रहेगा।

PunjabKesari

किचन की इन चीजों को भी बदलना जरूरी

किचन स्पंज को बदलने के लिए उसके खराब होने का इंतजार न करें बल्कि हर 2 से 4 हफ्ते के बीच स्पंज को नियमित रूप से चेंज करें। वहीं किचन के चॉपिंग बोर्ड को भी हर 3 महीने में चेंज करें। साथ ही साथ लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड का यूज ना करें तो बेहतर होगा। कई बार इसमें खाना लगा रह जाता है, जिससे बैक्टीरिया पनप सकते हैं और फिर यही आपकी बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

हर 1 साल में बदलें अपनी ब्रा

आपको जानकर हैरानी होगी कि एक ब्रा की वैलिडिटी डेट सिर्फ 6-9 महीने होती है। अगर आप एक ब्रा को इससे ज्यादा दिन तक पहनती हैं तो पीठ व गर्दन दर्द, ब्रेस्ट कैंसर, हार्टबर्न, पाचन संबंधी समस्याएं, स्किन रैशेज, लिम्फ नोड्स ब्लॉक होना, खराब ब्लड सर्कुलेशन और सिरदर्द की समस्याएं हो सकती है। अगर आपकी ब्रा भी खराब हो चुकी है तो जल्द ही उसे बदल लें।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News