29 APRMONDAY2024 9:44:01 AM
Nari

Beauty Hacks: रिमूवर नहीं है तो ऐसे हटाएं Nail Polish, नाखून दिखेंगे साफ और चमकदार

  • Edited By neetu,
  • Updated: 17 Nov, 2021 05:03 PM
Beauty Hacks: रिमूवर नहीं है तो ऐसे हटाएं Nail Polish, नाखून दिखेंगे साफ और चमकदार

नेल पेंट लगे नाखून हाथों की खूबसूरती बढ़ाने का काम करते हैं। मगर नेल पेंट में कैमिकल्स होते हैं। ऐसे में लंबे समय तक इसे लगाने से नेल्स को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा नेल पॉलिश खराब होने पर भी नाखून खराब नजर आने लगते हैं। वैसे तो बाजार में कई तरह के नेल रिमूवर मिलते हैं। मगर कई बार नेल रिमूवर ना होने पर लड़कियां नाखूनों को खरोंचकर इसे उतारने लगती हैं। मगर ऐसा करने से नेल्स खराब हो सकते हैं।

मगर नेल पेंट साफ करने के लिए आप अपनी रोजमर्रा की कुछ चीजें इस्तेमाल कर सकती है। इन चीजों की मदद से आपको कुछ ही मिनटों में साफ व चमकदार नाखून मिल जाएंगे।

टूथपेस्ट

आप अपने नाखून साफ करने के लिए पुराने टूथब्रथ की जरूरत पडे़गी। इसके लिए नाखूनों पर थोड़ी से पेस्ट लगाएं। फिर ब्रश को थोड़ा सा गीला करके धीरे-धीरे नाखूनों पर रगड़ें। ध्यान रखें कि आपको ब्रश केवल नाखूनों पर ही यूज करना है। नहीं तो इसके ब्रिसल्स त्वचा पर लगकर उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं। पेस्ट में मौजूद एथिल एसीटेट आपके नेल पेंट मिनटों में हटा देगी।

PunjabKesari

हैंड सैनिटाइजर

कोरोना काल के इस समय में हैंड सैनिटाइजर तो हर घर में आसानी से मिल जाता है। मगर क्या आप जानते हैं इसकी मदद से आप नेल पेंट भी हटा सकती हैं? जी हां, इसमें मौजूद रबिंग अल्कोहल नाखूनों को साफ करने में मदद करता है। इसके लिए कॉटन बॉल पर सैनिटाइजर की कुछ बूंदें लेकर रब करें। इस प्रक्रिया को 3-4 बार दोहराएं। बाद में हाथों को धोकर क्रीम लगा लें। इससे आपके नाखून एकदम साफ व शाइनी नजर आएंगे।

सिरका और नींबू

आप नाखूनों पर लगी नेल पेंट को सिरका व नींबू की मदद से भी हटा सकती है। इसके लिए एक बाउल गुनगुना पानी में उंगलियों को 5-10 मिनट तक भिगोएं। अब एक कटोरी में 2-2 चम्मच सिरका और नींबू का रस मिलाएं। तैयार मिश्रण कॉटन बॉल की मदद से नाखूनों पर रगड़ें। इससे आपका खराब नेल पेंट जल्दी ही उतर जाएगा। आप चाहे तो नाखूनों पर नींबू का छिलका भी रगड़ सकती हैं।

PunjabKesari

हेयरस्प्रे

आप नाखूनों से पेंट हटाने के लिए हेयरस्प्रे का इस्तेमाल भी कर सकती है। दरअसल, इसमें रबिंग अल्कोहल होने से यह नेल पेंट छुटवाने में मदद कर सकता है। इसके लिए नाखूनों पर हेयर स्प्रे छिड़कें। फिर कॉटन की मदद से इसे हल्के से रगड़ें। कुछ ही मिनटों में आपके नाखून एकदम साफ व चमकदार हो जाएंगे।

परफ्यूम

हेयरस्प्रे की तरह परफ्यूम भी हर लड़की इस्तेमाल करती है। ऐसे में आप नाखूनों से नेल पेंट हटाने के लिए इसे भी यूज कर सकती हैं। इसके लिए आपको बस अपने नेल्स पर थोड़ा परफ्यूम छिड़कना होगा। बाद में कॉटन से नाखूनों को हल्के से रगड़ें। इससे आपके नाखून एकदम साफ हो जाएंगे।

PunjabKesari

Related News