26 APRFRIDAY2024 3:23:32 PM
Nari

सिंघम बनी हैदराबाद पुलिस, डाक्टर दिशा को दिलाया इंसाफ, बॉलीवुड सितारे बोले-जय हो

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 06 Dec, 2019 12:21 PM
सिंघम बनी हैदराबाद पुलिस, डाक्टर दिशा को दिलाया इंसाफ, बॉलीवुड सितारे बोले-जय हो

हैदराबाद के तेलंगाना में पशु चिकित्सक के साथ हैवानियत करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने वीरवार रात 3 बजे मुठभेड़ में मार गिराया है। खबरों के मुताबिक,  पुलिस कारवाई के दौरान आरोपियों ने भागने की कोशिश की और पुलिस अधिकारियों पर पत्थरों से हमला भी, ऐसे में जवाबी कारवाई में उन्हें मार गिराया गया।

 

PunjabKesari,nari

 

इस घटना से पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है। सब तरफ हैदराबाद पुलिस की जमकर तारीफें हो रही हैं , सोशल मीडिया में उन्हें सिंघम का टैग दिया जा रहा है। वहीं जहां एंकाऊटर हुआ वहां भीड़ इक्ट्ठी हो गई औऱ फ्लाई ओवर पर खड़े होकर पुलिस पर लोगों ने फूलों की वर्षा की और हैदराबाद पुलिस जिंदाबाद के नारे भी लगाएं।  

वहीं पीड़िता के परिवारिक सदस्यों ने कहा कि वह सरकार और पुलिस के शुक्रगुजार हैं। आज हमारे साथ न्याय हुआ है, जो हुआ है वह अपराधियों के लिए एक उदाहरण है। वहीं पिता ने कहा कि 10 दिनों में मेरी बेटी को इंसाफ मिला है, आज उसकी आत्मा को शांति मिलेगी। 

बता दें कि हैदराबाद पुलिस द्वारा एनकाउंडर करने पर देश भर से रिएक्शन आ रहे हैं।पुलिस के इस एक्शन पर बॉलीवुड सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस कदम की जमकर तारीफें की हैं जबकि कुछ का मानना है कि पुलिस ने कानून तोड़ा है जो कि खतरनाक है।

चलिए बताते हैं सितारों के ट्वीट

 

PunjabKesari

ऋषि कपूर ने ट्वीट किया कि 'बहादुर तेलंगाना पुलिस, मेरी बधाई।'

अनुपम खेर ने लिखा- 'बधाई और जय हो। तेलंगाना पुलिस ने आरोपियों को मार गिराया। अब जितने भी लोगों ने ऐसा घिनौना अपराध करने वालों के खिलाफ आवाज उठाई थी और उनके लिए खतरनाक से खतरनाक सजा चाही थी। मेरे साथ जोर से बोलो-जय हो।'

 

PunjabKesari,nari

 

हंसिका मोटवानी ने लिखा है- न्याय हुआ

 

PunjabKesari

फिल्म मेकर अशोक पंडित ने कहा-  एनकाउंटर में चारों रेपिस्ट को मारने के लिए तेलंगाना पुलिस का धन्यवाद। उन्हें जीने का कोई अधिकार नहीं था। जो पुलिस के इस काम का विरोध कर रहे हैं उन्हें चुप हो जाना चाहिए।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने भी ट्वीट किया और कहा कि रेप जैसे अपराध से कोई कितना दूर भाग सकता है ।

 

PunjabKesari,nari

स्वरा भास्कर ने ट्वीट तो नहीं किया लेकिन पत्रकार फाये डिसूजा के ट्वीट को बिना किसी कमेंट के रिट्वीट किया है, जिसमें फाये ने लिखा, 'यह न्याय नहीं है। पुलिस ने कानून तोड़ा है। यह खतरनाक है। ऐसे में न्यायिक प्रक्रिया का क्या मतलब है।'

साऊथ एक्टर अक्किनेनी नागार्जुन ने ट्वीट कर कहा- जैसे मैं उठा मुझे यह खबर मिली कि न्याय मिल गया है। एन.टी. रामा राव जूनियर ने भी एक ट्वीट किया और कहा न्याय मिल गया। दिशा की आत्मा को शांति मिलें।                                                                                                                                                                          

बता दें कि महिला डाक्टर का शव 28 नवंबर की सुबह शादनगर में जली हुई हालत में मिला था। साइबराबाद पुलिस ने 29 नवंबर को मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया था और उन्हें शनिवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

हैदराबाद पुलिस की कारवाई से आप सहमत हैं या नहीं और इस तरह के कठोर कदम से महिला सुरक्षित हो पाएंगी इस बारे में अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें। 

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें

Related News