27 APRSATURDAY2024 11:50:36 PM
Nari

एक-दूजे का हाथ थामे Lady Love संग आए नजर Hrithik, सबा आजाद संग एंजॉय किया डिनर डेट

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 05 Feb, 2022 01:07 PM
एक-दूजे का हाथ थामे Lady Love संग आए नजर Hrithik, सबा आजाद संग एंजॉय किया डिनर डेट

सुजैन खान और ऋतिक रोशन के तलाक की खबरों से हर किसी का दिल टूट गया था। मगर, अब दोनों अपनी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। फिलहाल ऋतिक सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप को लेकर खबरों में है। कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पैपराजी ने ऋतिक उनकी मिस्ट्री गर्ल सबा आजाद के साथ हाल ही में बांद्रा के एक कैफे के बाहर क्लिक किया। ऐसा लग रहा था कि दोनों डिनर डेट का आनंद ले रहे हैं।

PunjabKesari

शुक्रवार की रात ऋतिक रोशन मुंबई के एक रेस्टोरेंट में अपनी रयूमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ दिखाई दिए। दोनों हाथों में हाथ डाले हुए अपनी कार की तरफ जाते हुए दिखाई दिए। इन दौरान ऋतिक ने बेज कलर की पैंट के साथ व्हाइट टी-शर्ट, चेकर्ड शर्ट के साथ ब्लैक कैप पहनी हुई थी। वहीं, सबा ने स्वेटशर्ट पहनी थी और इसे ब्लू डेनिम के साथ पेयर किया था। वह अपने लंबे बालों की मदद से अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करती नजर आईं।

यह दूसरी बार है जब ऋतिक और सबा को पब्लिक डोमेन में देखा गया है। एक हफ्ते के अंदर ऋतिक और सबा की यह दूसरी आउटिंग थी। ऋतिक रोशन के सबा के साथ डेटिंग की अफवाहें उस समय शुरू हुईं जब उन्हें पिछले हफ्ते मुंबई में एक डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। उन्हें पिछले हफ्ते भी हाथ में हाथ डाले एक साथ देखा गया था। हालांकि उन्होंने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वे दोस्त हैं या एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो सबा को हाल ही में रॉकेट बॉयज़ में देखा गया था, जिसका प्रीमियर 4 फरवरी, 2022 को हुआ था। अभिनेत्री ने इससे पहले फील्स लाइक इश्क में काम किया था, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी। उन्होंने 2008 में दिल कबड्डी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Related News