03 MAYFRIDAY2024 9:42:09 AM
Nari

खत्म हुई हनी सिंह की शादीशुदा जिंदगी, पत्नी शालिनी संग तलाक को दी कोर्ट ने मंजूरी

  • Edited By palak,
  • Updated: 08 Nov, 2023 01:31 PM
खत्म हुई हनी सिंह की शादीशुदा जिंदगी, पत्नी शालिनी संग तलाक को दी कोर्ट ने मंजूरी

बॉलीवुड और पंजाबी रैपर हनी सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में बन गए हैं। रैपर और उनकी पत्नी का 13 साल पुराना रिश्ता खत्म हो चुका है। हनी सिंह और पत्नी शालिनी का तलाक हो गया है। पिछले काफी समय से दोनों के तलाक का मामला दिल्ली की एक अदालत में चल रहा था। एक साल तक चली मुकदमेबाजी के बाद कोर्ट में बीते दिन मंगलवार को सिंगर और उनकी पत्नी को तलाक दे दिया है। हनी सिंह पर पत्नी शालिनी के साथ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया गया था। उनकी पत्नी शालिनी ने रैपर पर यह आरोप लगाया था। 

कोर्ट ने दी तलाक को मंजूरी 

पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश परमजीत सिंह ने हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार के बीच सारे विवादों को खत्म करने के लिए समझौता करने के बाद दोनों के तलाक को मंजूरी दी दी है। आपसी विवाद को खत्म करने के लिए समझौते के तौर पर सिंगर को अपनी पत्नी शालिनी को एक करोड़ रुपये देने पड़ेंगे। इस सहमति के साथ उनकी पत्नी शालिनी ने हनी के खिलाफ दायर किया हुआ मुकदमा वापस ले लिया।

PunjabKesari

साथ में नहीं रहना चाहते था कपल 

रिपोर्ट्स की मानें तो अदालत में सुनवाई के दौरान जज ने हनी सिंह और उनकी पत्नी को साथ रहने के बारे में आखिरी बार पूछा था। इस पर दोनों ने ही साथ में रहने से इंकार कर दिया। बता दें कि हनी सिंह की ओर से वकील ईशान मुखर्जी पेश हुए थे उन्होंने कहा कि कोर्ट ने दूसरे प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए तलाक का फरमना दे दिया है।  

PunjabKesari

2011 में हुई थी दोनों की शादी 

रैपर हनी सिंह और शालिनी तलवार ने साल 2011 में शादी की थी। दोनों की लव मैरिज थी। हनी और शालिनी ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और इसके बाद दोनों ने साल 2011 में गुरुद्वारे में सिख रीति रिवाजों के साथ फेरे ले लिए थे। आपको बता दें कि रैपर ने काफी सीक्रेट तौर पर शादी की थी। रैंपर ने एक रिएलिटी शो में इस दौरान का खुलासा किया था उनकी शालिनी के साथ अफेयर की खबरें आने लगी थी इसके बाद उन्होंने बताया कि वह शादीशुदा हैं और उनकी शादी को तीन साल हो चुके हैं।  कपल की शादी करीबन 13 साल तक चली लेकिन इसके बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला ले लिया। आपको बता दें कि दोनों ने सितंबर 2022 में आपसी तलाक की मांग करते हुए कोर्ट में केस दर्ज किया था।

PunjabKesari


 

Related News