25 APRTHURSDAY2024 9:32:54 PM
Nari

शाइनी और मजबूत नाखूनों के लिए घर पर बनाएं Nail Serum

  • Edited By neetu,
  • Updated: 21 Jul, 2021 04:41 PM
शाइनी और मजबूत नाखूनों के लिए घर पर बनाएं Nail Serum

बड़े व मजबूत नाखून हर लड़की को पसंद आते हैं। वहीं कई लड़कियां इसकी सुंदरता बढ़ाने के लिए खासतौर पर नेल आर्ट करवाती है। मगर नाखून सुंदर दिखाने के साथ इसकी केयर करना भी बेहद जरूरी है। नहीं तो ये कमजोर होकर टूट सकते हैं। इसके साथ ही ये अपनी चमक भी खोने लगते हैं। असल में, फेस की तरह नाखूनों को भी सीरम की जरूरत होती है। इसकी मदद से नाखून जड़ों से मजबूत होकर लंबे व शाइनी नजर आते हैं। आप चाहे तो घर पर कुछ नेचुरल चीजों से इसे बना सकती है।

चलिए जानते हैं नेल सीरम बनाने व लगाने का तरीका...

 

सामग्री

एलोवेरा जेल- 1 छोटा चम्मच
कैस्टर ऑयल या नारियल तेल - 1 छोटा चम्मच
विटामिन ई कैप्सूल- 2
लहसुन की कली- जरूरत अनुसार

PunjabKesari

विधि

. सबसे एक कटोरी में लहसुन छोड़कर बाकी की चीजें मिलाएं।
. अब इसे किसी कंटेनर में भर लें।
. आपका नेल सीरम बनतक तैयार है।
. इसे फ्रीज में स्टोर करें।

PunjabKesari

इस्तेमाल करने का तरीका

. सबसे पहले हाथों व नेल्स को साबुन से साफ कर लें।
. उसके बाद हाथों को पोंछकर सुखा लें।
. अब लहसुन की 1 कली कद्दूकस करके नेल्स पर हल्के हाथों से मसाज करें।
. आप लहसुन की कली लेकर सीधा भी नेल्स पर रगड़ सकती है।
. इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें।
. बाद में इसे साफ करके नेल सीरम लगाकर मसाज करे।
. कुछ मिनटों के लिए इसे लगा रहने दें।
. बाद में हाथों को धो लें।

नेल सीरम लगाने का फायदा

. इससे नाखूनों की अच्छे से सफाई होगी।
. नेल्स अंदर से पोषित व मजबूत होंगे।
. नाखूनों में चमक बढ़ेगी।
. नाखून का टूटना बंद होकर तेजी से बढ़ने में मदद मिलेगी।

 

Related News