26 APRFRIDAY2024 12:38:12 AM
Nari

Beauty Tips: सोने से पहले लगाएं कीवी टोनर, मिलेगी क्लियर स्किन

  • Edited By neetu,
  • Updated: 17 Aug, 2020 05:39 PM
Beauty Tips: सोने से पहले लगाएं कीवी टोनर, मिलेगी क्लियर स्किन

साफ, ग्लोइंग स्किन के लिए लड़कियां अलग-अलग ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है। मगर बहुत बार सही और जल्दी निखार नहीं मिल पाता है। इसके साथ ही चेहरे पर धूल, मिट्टी पड़ने से पिंपल्स, दाग- धब्बे होने लगते हैं। ऐसे में त्वचा रूखी और बेजान नजर आने लगती है। ऐेसे में इस समस्या से राहत पाने के लिए घरेलू चीजों से तैयार टोनर का इस्तेमाल किया जा सकता है। तो चलिए आज हम कीवी से टोनर बनाना सिखाते हैं। इसे रात को सोने से पहले इस्तेमाल करने से स्किन से जु़ड़ी इन परेशानियों से राहत मिलने के साथ चेहरे पर नेचुरल ग्लो आने में मदद मिलेगी। 

सामग्री

कीवी- 1-2 
नींबू का रस-  1 चम्मच
शहद- 2 चम्मच
गुलाब जल- 4-5 चम्मच

nari,PunjabKesari

विधि

1. सबसे पहले कीवी को छीलकर छोटे- छोटे टुकड़ों में काट कर मिक्सी में पीसकर स्मूद सा पेस्ट बनाएं।
2. तैयार पेस्ट में नींबू का रस, गुलाब जल, शहद और पानी डाल मिक्स करें।
3. अब इसे छानकर एक स्प्रे बोतल में भरकर रख लें।

टोनर इस्तेमाल करने का तरीका

1. रात को सोने से पहले अपना चेहरा फेसवॉश से धोएं।
2. उसके बाद कीवी टोनर की कुछ बूंदे हाथों में लेकर सर्कुलर मोशन में चेहरे व गर्दन की मसाज करते हुए इसे लगाएं। 
3. टोनर को लगाने के बाद सो जाएं और सुबह उठकर ही चेहरे को धोएं।

nari,PunjabKesari

कीवी टोनर इस्तेमाल करने वाले फायदे

- पिंपल, दाग-धब्बे दूर हो चेहरे पर नेचुरली ग्लो आता है।
- यह त्वचा ही मृत कोशिकाओं को साफ कर नई त्वचा दिलाने में मदद करता है। 
- त्वचा पर पड़े डार्क सर्कल, झुर्रियां व झाइयां दूर हो स्किन जवां नजर आती है। 
- सनटैन की समस्या से राहत मिलती है। 
- चेहरे की रंगल निखरने के साथ नेचुरल ग्लो आने में मदद मिलती है। 
- चेहरे पर पड़े पिंपल्स के जिद्दी दाग दूर होते हैं। 

Related News