24 APRWEDNESDAY2024 6:26:32 PM
Nari

पहली बार में ही Fairness Cream से भी दोगुना निखार

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 13 Jun, 2020 05:29 PM
पहली बार में ही Fairness Cream से भी दोगुना निखार

मार्किट में आपको बहुत सी फेयरनेस क्रीम मिल जाएंगी, मगर यदि आप घर पर बनी फेयरनेस क्रीम का इस्तेमाल करती हैं तो चेहरा गोरा होने के साथ-साथ नेचुरली शाइन भी करेगा। चलिए आपको सिखाते हैं घर पर फेयरनेस क्रीम बनाने का तरीका...

 

जरुरी सामग्री:

-ग्लिसरीन - आधा चम्मच
-बादाम का तेल - आधा चम्मच
-ऐलोवेरा जेल (केसर-चंदन युक्त) - 1 चम्मच
-रोज वॉटर - 1 चम्मच
-एक्सट्रा वर्जिन कोकोनट ऑयल - आधा चम्मच

nari

क्रीम बनाने और लगाने का तरीका...

- सभी चीजों को एक कटोरी में सही मात्रा में डालकर अच्छे से बीट करें।
- जब तक एक पेस्ट तैयार न हो जाए, सभी चीजों को मिक्स करते रहें। 
- इसे एक क्रीम की डिब्बी में स्टोर करके फ्रिज में रख लें। 
- हर रोज रात सोने से पहले इस क्रीम के साथ 1 मिनट तक चेहरे की मसाज करें। 
- अगर बताई गई चीजों में से कोई चीज आपकी स्किन को सूट नहीं करती, तो आप उसे छोड़ भी सकते हैं।

स्किन बनेगी कुदरती सॉफ्ट

क्रीम में मौजूद ग्लिसरीन त्वचा को कुदरती तौर पर सॉफ्ट और शाइनी बनाती है। अगर आपका चेहरा ज्यादा ड्राई है तो आप ग्लिसरीन को अधिक मात्रा में भी डाल सकते हैं।

nari

बादाम और नारियल का तेल

बादाम का तेल त्वचा की मृत कोशिकाओं को ठीक करके त्वचा की रंगत निखारने में मदद करता है। नारियल का तेल लगाने से त्वचा के डेड स्किन सेल्स फिर से जीवित होकर आपकी स्किन निखरी और जवां नजर आती है।

ऐलोवेरा जेल

ऐलोवेरा जेल लगाने से त्वचा शाइनी और दाग रहित बनती है। जब सारी रात यह क्रीम आपके चेहरे पर लगी रहेगी तो रातो-रात चेहरे के पुराने से पुराने दाग हल्के पड़ने लगेंगे। 1-2 महीने तक चेहरे के सभी दाग खत्म हो जाएंगे।

रोज वॉटर

चेहरे की ताजगी बरकरार रखने के लिए रोज वॉटर बहुत लाभदायक होता है। क्रीम में इसे मिक्स करके लगाने से क्रीम अच्छी तरह त्वचा में अवशोषित हो जाती है, जिससे क्रीम चेहरे पर दोगुना असर दिखाती है। 


nari

Related News