25 APRTHURSDAY2024 10:44:52 AM
Nari

रंग-बिरंगे ट्यूलिप्स के साथ सजा Holland, लाखों फूलों का सुंदर नजारा देख हो जाएंगे आकर्षित

  • Edited By palak,
  • Updated: 27 Mar, 2023 04:23 PM
रंग-बिरंगे ट्यूलिप्स के साथ सजा Holland, लाखों फूलों का सुंदर नजारा देख हो जाएंगे आकर्षित

यूरोप के देश नीदरलैंड में इन दिनों खूबसूरत ट्यूलिप खिल चुके हैं। नीदरलैंड जिसे हॉलैंड के नाम से भी जाता है यहां पर करीबन 5000 हेक्टेयर इलाके में ट्यूलिप फुल खिलते हैं। इन फूलों में सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाला होता है किचन गार्डन, इसे गार्डन ऑफ यूरोप भी कहते हैं। यह पार्क दुनिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन है। यहां पर 32 हेक्टेयर इलाके में 71 लाख से भी ज्यादा ट्यूलिप के फूल खिलते हैं जो करीबन 2 लाख साल से काफी ज्यादा हैं। इस गार्डन में ट्यूलिप की कई सारी प्रजातियां पाई जाती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि यहां पर आखिर इतने सारे ट्यूलिप क्यों खिलते हैं....

श्रीनगर के ट्यूलिप गार्डन से भी बड़ा है हॉलैंड का गार्डन

अगर हॉलैंड ट्यूलिप गार्ड्न की तुलना भारत के श्रीनगर में स्थित एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्ड्न से भी बड़ा है। यहां पर ट्यूलिप की लगभग 62 प्रजातियां और 15 लाख फूल खिलते हैं। इसके अलावा यहां के किचन गार्डन में ट्यूलिप की 100 से भी ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। 

PunjabKesari

शुरु हुआ ट्यूलिप फेस्टिवल

यहां पर हर साल लाखों ट्यूलिप खिलते हैं। ट्यूलिप के खिलने से यहां पर वसंत के मौसम की शुरुआत मानी जाती है। रंग-बिरंगे फूल और बढ़ता हुआ तापमान दुनिया भर के कई लोगों को खुश कर देता है। यहां पर ट्यूलिप फेस्टिवल भी मनाया जाता है। इस बार ट्यूलिप फेस्टिव 23 मार्च से शुरु हो चुका है जो रविवार 14 मई तक रहेगा। 

PunjabKesari

वसंत की शुरुआत का माना जाता है प्रतिक 

हॉलैंड में ट्यूलिप का खिलना वसंत के मौसम की शुुरुआत का प्रतीक माना जाता है। रंग-बिरंगे फूल और बढ़ता तापमान सभी को खुश कर देता है। 

PunjabKesari

हर साल इस समय खिलना शुरु होते हैं ट्यूलिप 

हॉलैंड में आपको दिसंबर और मई के दौरान ही नजर आएंगे। यह ट्यूलिप फूलों के खेतों में नहीं बल्कि ग्रीनहाउस में उगते हैं। दिसंबर, जनवरी और फरवरी में ट्यूलिप के खेत नहीं दिखते हैं। खासकर यदि आप ट्यूलिप गार्डन का नजारा देखना चाहते हैं तो अप्रैल में यहां पर जा सकते हैं। इसके अलावा अप्रैल से लेकर मई के दौरान भी यहां पर कई सारे ट्यूलिप्स देखने को मिलेंगे।

PunjabKesari

कई देशों में भी किए जाते हैं सप्लाई 

नीदरलैंड के यह ट्यूलिप फूल कई सारे देशों में भी भेजे जाते हैं। वेटिकन सिटी, कनाडा समेत 50 से भी ज्यादा देशों में यह फूल सप्लाई किए जा रहे हैं। 

PunjabKesari

Related News