05 MAYSUNDAY2024 1:11:56 PM
Nari

गर्लफ्रेंड Saba Azad के साथ लिव इन के लिए Hirthik Roshan कर रहे 100 करोड़ का खर्चा !

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 18 Nov, 2022 06:42 PM
गर्लफ्रेंड Saba Azad के साथ लिव इन के लिए Hirthik Roshan कर रहे 100 करोड़ का खर्चा !

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन पिछले काफी समय से एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं , दोनों एक-दूसरे की मोहब्बत में डूबे हुए हैं जिसका सबूत है लवी-डवी फोटोज जो वो ग्रर्लफेंड सबा आजाद से साथ सोशल मीडिया में शेयर करते रहते हैं। दोनों अकसर कई सारे इवेंट्स में हाथों में हाथ डाले पहुंचते हैं। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि ये कपल जल्द ही लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की तैयारी कर रहा है। कहा तो ये भी जा रहा है कि जिस फ्लैट में वो शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रहे हैं, वह मुंबई में मन्नत नाम के बंगले में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग के टॉप के दो फ्लोर को रेनोवेट कराया जा रहा है और कपल जल्दी ही इस अपार्टमेंट में शिफ्ट हो सकता है।

PunjabKesari

 

100 करोड़ का खर्च कर रहे है ऋतिक रोशन

खबरों की मानें तो सबा आजाद के साथ शिप्ट होने के लिए ऋतिक रोशन दो अपार्टमेंट्स पर लगभग 100 करोड़ का खर्चा करने वाले हैं। ये अपार्टमेंट्स तीन फ्लोर पर फैले हुए हैं जिसका एरिया तकरीबन 38 हजार वर्गफीट की है जहां से अरेबियन सी का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा।  यह 38 हजार स्क्वायर फीट में बना है। जो ड्यूप्लेक्स अपार्टमेंट ऋतिक रोशन ने खरीदे थे, वह 15 और 16वीं फ्लोर पर स्थित है।15वीं फ्लोर का अपार्टमेंट ऋतिक रोशन ने 67.50 करोड़ में खरीदा था और 16वीं फ्लोर 30 करोड़ में खरीदी थी।

PunjabKesari

आपको बता दें कि सबा आजाद भी एक्ट्रेस हैं और ऋतिक से उम्र में 11 साल छोटी हैं।  वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन आजकल दीपिका पादुकोण संग फिल्म 'फाइटर' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। दोनों की पहली बार ऑनस्क्रीन जोड़ी नजर आएगी। वहीं, पर्सनल लाइफ की बात करें तो ऋतिक रोशन की पहली शादी सुजैन खान से हुई थी। दोनों का कुछ साल पहले ही तलाक हुआ। हालांकि, दोनों ही अपने बेटों की परविश मिलकर करते हैं। आज के समय में सुजैन खान, अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। वहीं, ऋतिक रोशन, एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। 

Related News