29 APRMONDAY2024 3:33:30 PM
Nari

पिछले 20 साल में सिर्फ 3 बार हुई थी रानी बीमार! 96 साल की लंबी उम्र का पर चल गया राज

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 17 Sep, 2022 12:05 PM
पिछले 20 साल में सिर्फ 3 बार हुई थी रानी बीमार! 96 साल की लंबी उम्र का पर चल गया राज

ग्रेट ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 8 सिंतबर को निधन हो गया। 7 दशकों के लंबे समय से राज गद्दी संभालने वाली महारानी ने 96 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा । एलिजाबेथ का जन्म 21 अप्रैल 1926 को हुआ था और वह महज 25 साल की थी जब उन्होंने इस गद्दी को संभाला था।  ब्रिटेन की सबसे उम्रदराज और सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी अपने उम्र अपने फैशन सेंस और अपने स्वास्थ को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रही लोग उनकी इतनी अधिक उम्र का राज जरूर जानना चाहते रहे हैं।

PunjabKesari

अपने 9 दशक पूरे करने के बाद पिछले कुछ समय से वह बीमार चल रही थीं। जब फरवरी के अंत में उन्हें कोविड-19 हुआ था। हालांकि महारानी पिछले 20 सालों में सिर्फ 3 बार हॉस्पिटल गईं थीं।  महल के लोगों के मुताबिक, अक्टूबर 2021 में रानी को थकान हुई थी इस कारण उन्होंने उत्तरी आयरलैंड की यात्रा अचानक रद्द कर दी थी और अगले दिन उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा था। रात भर एडमिट होने के बाद उन्हें अगले दिन रिलीज कर दिया था ।

चलिए आज उन्हीं की दिनचर्या के बारे में बात करते हैं।

Webmd के मुताबिक, दुनिया की अमीर महिलाओं में शामिल रही रानी का लाइफस्टाइल बिलकुल साधारण रहा और यही सादा सिंपल लाइफस्टाइल उनकी लंबी उम्र का राज भी रहा। भले ही महारानी की  डाइट, एक्सरसाइज, नींद की आदत और अपने डेली रूटीन को जगजाहिर नहीं किया गया लेकिन उनका लाइफस्टाइल काफी अच्छा रहा। 

PunjabKesari

शाही शेफ डैरेन मैकग्राडी ने 2017 में सीएनएन को बताया था कि "महारानी अपनी सुबह की शुरुआत अर्ल ग्रे चाय (Earl Grey tea) से करती थीं। इसके बाद नाश्ते में एक कटोरी साबुत अनाज या दही लेती थीं। कभी-कभार इसकी जगह टोस्ट और जैम भी लेती थीं।

अगर उन्हें किसी फंक्शन में खाना नहीं खाना है तो वह लंच और डिनर में केवल पका हुआ ग्रिल्ड नॉनवेज खाती थीं। लंच में सलाद के साथ कभी मछली, तीतर या हिरण खाती थी। डिनर में बिना फैट वाली मछली खाती थीं। दोपहर के भोजन और रात के खाने के बीच में वह फिंगर सैंडविच और केक के साथ चाय लेती थीं। बताया जाता है कि वह रोजाना उचित मात्रा शराब पीती थीं। रानी को इस बात की इजाजत थी कि वह कुछ भी अपनी पसंद का खा सकती है लेकिन वह हमेशा डिसिप्लीन के साथ हेल्दी खाना ही खाती थीं।  

PunjabKesari
"लॉन्ग लिव द क्वीन!" बुक के राइटर ब्रायन कोजलोव्स्की (Bryan Kozlowski) ने लिखा था, "मानसिक आदतें, सोचने के अनोखे तरीके, खाना, एक्सरसाइज, काम और पर्याप्त आराम ने भी महारानी को इतनी अधिक उम्र दी। उन्होंने सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी के जिंदगी के 23 नियमों के बारे में लिखा जिसमें उन्होंने मृत रानी के दैनिक जीवन में वो क्या खाती थीं, उनके काम का शिड्यूल, उनके खाली समय और कैसे उन्होंने पारिवारिक और व्यावसायिक संबंधों को संतुलित करके रखा के बारे में बताया।जिन्होंने महारानी को इतनी अधिक उम्र तक शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद की.

काम में बिजी रहना

 रानी ने खुद को काम में बिजी रखा था। वह हर साल अनेकों पब्लिक अपीरियंस करती थीं और रोजाना राज्यीय मामलों की संबंधित कागजी कार्रवाई में काफी लंबा समय बिताती थीं।

दान-धर्म में आगे रहीं

महारानी एलिजाबेथ हमेशा दान-धर्म में विश्वास करती थीं और हर जरूरत मंदों की मदद के लिए वह हमेशा आगे रहीं।

खुद के लिए समय निकालना

खुद को एनर्जी देने के लिए महारानी भी दोपहर में अपने चाय के लिए समय निकालती और प्रकृति के साथ समय बिताती थीं। 

PunjabKesari

धूम्रपान से दूर रही

महारानी ने अपने पिता, चाचा, दादा, परदादा और अंततः अपनी बहन को भी धूम्रपान से संबंधित बीमारियों के कारण खो दिया था, इसलिए उन्होंने कभी स्मोकिंग नहीं की।

स्पेशल एक्सरसाइज नहीं करती थीं महारानी

महारानी एलिजाबेथ कोई स्पेशल एक्सरसाइज नहीं करती थीं। उनकी डेली रूटीन में फिजिकल एक्टिविटी शामिल रहती थी। समय मिलते ही वह अपने डॉग्स के साथ घूमती और घुड़सवारी करने जाती थीं। 

PunjabKesari

पूरी नींद से सेहत को फायदा मिलता है। वह रात में 11 बजे से पहले सो जाती थी और सुबह 7.30 तक उठ जाती थीं।

 

Related News