25 APRTHURSDAY2024 10:52:50 AM
Nari

दिमाग को शांत रखता हैं तरबूज, इम्यून पॉवर को करता है मजबूत

  • Edited By neetu,
  • Updated: 12 Jun, 2020 02:18 PM
दिमाग को शांत रखता हैं तरबूज, इम्यून पॉवर को करता है मजबूत

गर्मियों में मिलने वाला तरबूज लगभग सभी का फेवरेट होता है। सभी इस मीठे फल को खाने का मजा लेते है। मगर खाने में स्वाद होने के साथ है कई पौष्टिक गुणों से भरा होता है। ऐसे में इसे गुणों की खान कहना गलत न होगा। इसके सेवन से पानी की कमी पूरी होने के साथ इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है। साथ ही शरीर बीमारियों की चपेट में आने से बचा रहता है। तो आइए जानते गुणों की खान कहे जाने वाले तरबूज से और कौन से फायदे मिलते है। 

 Watermelon,nari

तरबूज में पाएं जाने वाले पौष्टिक गुण

तरबूज में विटामिन-बी, बी 6, बी 12 आदि विटामिन्स अधिक मात्रा में पाएं जाते है। इसके अलावा इसमें आयरन, मिनरल्स, कैल्शियम, एंटी- ऑक्सीडेंट आदि गुण होते है। इसके सेवन से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। पानी की कमी पूरी होने के साथ थकावट, तनाव आदि की समस्या दूर होती है। तो चलिए जानते इससे मिलने वाले अन्य फायदों के बारे में...

दिल को रखें ख्याल

दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए तरबूज रामबाण के तौर पर काम करता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रण में रहता है। ऐसे में दिल स्वस्थ रहता है। साथ ही दिल से संबंधित बीमारियों के होने के चांसिस कम रहते है।

इम्यूनिटी बढ़ाएं

विटामिन्स से भरपूर तरबूज का सेवन करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ऐसे में बीमारियों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है। 

 watermelon,nari

आंखों के लिए फायदेमंद 

आंखों को हैल्दी रखने के लिए तरबूज खाना बेस्ट होता है। इसमें विटामिन ए अधिक होने से आंखों की रोशनी बरकरार रहती है। 

दिमाग रखें शांत

यह दिल के साथ दिमाग के लिए भी फायदेमंद होता है। इसकी तासीर ठंडी होने से यह गुस्सा कंट्रोल में रखने में मदद करता है। साथ ही दिमाग को शांति मिलती है। 

पानी की कमी होती है पूरी

तरबूज में 90% पानी होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है। आप इसे काट कर या इसका जूस बनाकर भी पी सकते है। 

watermelon,nari

कब्ज करें दूर

जिन लोगों को कब्ज की परेशानी रहती है। उन्हें रोजाना तरबूज का सेवन करना फायदेमंद होता है। इससे कब्ज दूर होने के साथ पेट स्वस्थ रहता है। 

खून बढ़ाएं

इसमें सभी पोषक तत्व अधिक मात्रा में होने से खून की कमी पूरी होती है।इसके साथ ही यह खून को साफ कर बॉडी में रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है। 

स्किन प्रॉब्लम्स करें दूर 

सेहत के साथ स्किन के लिए भी तरबूज बहुत फायेदमंद होता है। इसका एक पीस काट कर चेहरे पर रगड़ने स्किन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलत है। ये डेड स्किन सेल्स को रिपेयर कर साफ व निखरी त्वचा दिलाने में मदद करता है। आप चाहे इसे किसी पैक में डालकर भी लगाया जा सकता है। 

watermelon facepack,nari

Related News