26 APRFRIDAY2024 4:36:43 AM
Nari

कैंसर पेशेंट के लिए फायदेमंद है नोनी जूस, जानिए इसके फायदे व नुकसान

  • Edited By neetu,
  • Updated: 11 Feb, 2021 11:55 AM
कैंसर पेशेंट के लिए फायदेमंद है नोनी जूस, जानिए इसके फायदे व नुकसान

आयुर्वेद में ऐसी बहुत सी चीजें है, जिसका सेवन शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में ही नोनी एक जड़ी-बूटी है, जिसकी पत्तियां, फल व तना हर हिस्सा पोषक तत्वों से भरपूर है। यह खासतौर पर दक्षिण पूर्व एशिया से ऑस्ट्रेलिया तक पाया जाता है। इसका जूस पीने से पाचन शक्ति दुरुस्त होने के साथ कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। खासतौर पर सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से दिनभर पर एनर्जेटिक व फ्रेश फील होता है। तो चलिए जानते हैं नोनी जूस पीने से मिलने वाले फायदों व नुकसार के बारे में...

कैंसर में फायदेमंद 

इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-कैंसर गुण होते हैं। यह शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को पनपने से रोकता है। ऐसे में नोनी जूस पीने से कैंसर जैसे गंभीर बीमारी की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। इसके अलावा धूम्रपान के कारण कैंसर की बीमारी होने से भी बचाव रहता है।

लिवर रखे स्वास्थ्य 

इसमें हेपेटोप्रोटेक्टिव गुण होने से लिवर हैल्दी रहता है। साथ ही इससे जुड़ी बीमारियों के लगने का खतरा कई गुणा कम होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व लिवर में मौजूद टॉक्सिन को साफ करने में मदद करते हैं। 

PunjabKesari

तनाव घटाए

नोनी जूस में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी- इंफ्लेमेटरी, एंटी-स्ट्रेस गुण होते हैं। ऐसे में रोजाना 1 गिलास इसका जूस पीने से दिमाग शांत होने के साथ तनाव कम होने में मदद मिलती है। दिनभर फ्रेश व एनर्जेटिक फील होता है। 

डायबिटीज करे कंट्रोल

नोनी जूस में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-डायबिटीज गुण होने से टाइप 2 डायबिटीज के मरीज इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह ब्लड में शुगर और ग्लूकोज लेवल को कम करके डायबिटीज कंट्रोल रखने में मदद करता है। 

स्ट्रांग इम्यूनिटी 

पोषक व एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर नोनी जूस पीने से इम्यूनिटी लेवल बूस्ट होता है। ऐसे में सर्दी, जुकाम, बुखार व अन्य मौसमी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। 

बेहतर पाचन तंत्र

विटामिन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर नोनी पेट के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से पाचन क्रिया बेहतर होने के साथ पेट में दर्द, सूजन, अपच, एसिडिटी की परेशानी से आराम मिलता है। इसके साथ आंतों की सूजन से भी आराम रहता है। 

PunjabKesari

वजन होगा कंट्रोल 

जो लोग अपने बढ़े हुए वजन से परेशान है उन्हें अपनी डाइट में नोनी का जूस जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें मौजूद पोषक व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण वजन कंट्रोल करके शरीर को सही शेप दिलाने में मदद करता है। तेजी से वजन घटाने के लिए इसका सुबह खाली पेट सेवन करना बेस्ट रहेगा। 

गठिया में फायदेमंद 

उम्र के बढ़ने पर जोड़ों का दर्द होना आम बात है। इसी के साथ कई लोगों को गठिया की समस्या हो जाती है। ऐसे में इसका सेवन करने से इसे कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-अर्थराइटिस गुण जोड़ों के दर्द, सूजन आदि की परेशानी को कम करके गठिया को बढ़ने से रोकता है।  

PunjabKesari

नोनी जूस के नुकसान-

- जैसे कि सभी जानते हैं कि किसी भी चीज का जरूरत से अधिक सेवन करना नुकसान पहुंचाता है। ठीक उसी तरह पोषक तत्वों से भरपूर होने के बावजूद नोनी का जूस अधिक पीना बीमारियों को न्योता देने के बरारबर माना जाएगा। ऐसे में इसे आयुर्वेद एक्सपर्ट से पूछकर ही डाइट में शामिल करें। 

- नोनी में ग्लूकोज अधिक होने से डायबिटीज के मरीजों को इसका अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। नहीं तो इसके सेवन से उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। 

- इसमें पोटैशियम अधिक मात्रा में होता है। ऐसे में लिवर व दिल के मरीजों को डॉक्टर की सलाह लेकर ही इसका सेवन करना चाहिए। 

- इसके सेवन से वेज लूज करने में मदद मिलती है। ऐसे में पहले से दुबले-पतले लोगों को इसे पीने से बचना चाहिए। 


 

Related News