23 APRTUESDAY2024 10:57:13 PM
Nari

World Music Day 2022: संगीत सुनने से मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

  • Edited By palak,
  • Updated: 21 Jun, 2022 11:07 AM
World Music Day 2022: संगीत सुनने से मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

संगीत सुनने से स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ होते हैं। इसके फायदों को ध्यान में रखते हुए ही हर साल 21 जून यानी की आज के दिन 'वर्ल्ड म्यूजिक डे; मनाया जाता है। विश्व संगीत दिवस यंग आर्टिस्ट के बीच म्यूजिक को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 1982 में की गई थी। फ्रांच के कल्चर मिनिस्टर जैक लांग ने इस क्रार्यक्रम को आयोजित किया था। आज के दिन देश दुनिया में संगीत के कई क्रायक्रम आयोजित किए जाते हैं। फ्रांस में हर साल इस दिन को संगीत दिवस के कई क्रार्यक्रम रखे जाते हैं। शोध के अनुसार,  म्यूजिक एक थेरेपी की तरह काम करता है। इसे सुनने से स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ होते हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में...

याददाश्त होती है अच्छी 

म्यूजिक सुनने से याददाश्त बहुत ही अच्छी रहती है। एक रिसर्च के अनुसार, जो लोग शास्त्रीय संगीत सुनते हैं, उनकी याददाश्त अन्य लोगों की तुलना में बेहतर होती है। 

PunjabKesari

मानसिक बीमारियों का खतरा होता है कम 

न्यूरोलॉजिकल रिसर्च के मुताबिक, गाने सुनने से दिमाग में कई तरह के बदलाव होते हैं। गाने सुनते हुए हमारे दिमाग में ऐसे न्यूरोकेमिकल्स रिलीज होते हैं, जो दिमाग के कार्य और मानसिक बीमारियों के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं। 

दिल रहता है स्वस्थ 

जब भी आप संगीत सुनते हैं तो आपको मन बहुत ही प्रसन्न होता है। जिसके बाद कई बार लोग नाचने भी ल जाते हैं। इससे आपके दिल के स्वास्थ्य पर बहुत ही अच्छा प्रभाव पड़ता है। गाने सुनने से सांस की गति, दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। 

PunjabKesari

डिप्रेशन होगा कम 

2017 में हुई एक रिसर्च के अनुसार, संगीत से डिप्रेशन की समस्या कुछ हद तक कम हो सकती है। यह रिसर्च क्लासिकल और जैज म्यूजिक पर की गई थी। 

अच्छी आती है नींद 

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार,  यदि आप रात को बिस्तर पर जाने के बाद संगीत सुनते हैं तो आपको बहुत ही अच्छी नींद आएगी। गाने सुनने के बाद आपका दिमाग बहुत ही आरामदायक महसूस करता है। गाने सुनते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि संगीत आपको इमोशनल न करे और न ही ज्यादा तेज हो। 

PunjabKesari

मूड़ रहता है अच्छा 

गाने सुनने के बाद आपका मूड़ बहुत ही अच्छा रहता है। गाने सुनने से दिमाग अपने डोपमाइन नाम के हार्मोन को बढ़ा देता है, जिससे चिंता और तनाव दूर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा आपका मनपसंदीदा संगीत आपके मूड़ को बेहतर बनाने में मदद करता है। 

PunjabKesari

Related News