20 APRSATURDAY2024 4:10:10 AM
Nari

रोजाना खाएं अखरोट, डायबिटीज कंट्रोल होगी और दिल रहेगा स्वस्थ

  • Edited By neetu,
  • Updated: 04 Nov, 2020 12:12 PM
रोजाना खाएं अखरोट, डायबिटीज कंट्रोल होगी और दिल रहेगा स्वस्थ

अखरोट में विटामिन, कैल्शियम, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल गुण होते हैं। दिखने में दिमाग की आकृति का अखरोट खाने में टेस्टी होने के साथ दिल और दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद होता है। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर को सभी उचित तत्व मिलने के साथ बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। कोलेस्ट्रॉल लेवल कम दिल स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। तो चलिए जानते हैं इससे मिलने वाले अन्य गुणों के बारे में...

PunjabKesari

दिल के लिए फायदेमंद 

इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर कंट्रोल हो दिल को सही तरीके से खून पहुंचता है। इस तरह दिल स्वस्थ हो हार्ट अटैक आने व दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है। 

डायबिटीज रखे कंट्रोल 

जो लोग डायबिटीज के शिकार है। उन्हें रातभर भिगोएं अखरोट सुबह खाली पेट खाने चाहिए। इससे उनका शुगर लेवल कंट्रोल में रहने के साथ दिनभर शरीर में एनर्जी बरकरार रहेगी। 

वजन होगा कम

अक्सर लोगों का मानना होता है कि अखरोट का सेवन करने से वजन पड़नी की परेशानी का सामना करना पड़ता है। मगर इसे सही मात्रा में खाने से यह शरीर का वजन नियंत्रण में रखने में मदद करता है। 

PunjabKesari

मजबूत मांसपेशियां व हड्डियां

नियमित रूप से अखरोट का सेवन करने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। साथ ही शरीर का बेहतर विकास होने में मदद मिलती है। 

सेवन करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान 

- रोजाना 4-5 अखरोट का सेवन करें। इससे ज्यादा अखरोट खाने से बुखार, छालें आदि की शिकायत हो सकती है। 

- असल में अखरोट हाई कैलोरी से भरा होता है। ऐसे में इसका अधिक सेवन करने से वजन बढ़ने, डायरिया की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

- खाली पेट अखरोट खाने से पेट में दर्द, जलन व एसिडिटी हो सकती है।

- जिन लोगों को कफ की परेशानी होती है। उन्हें गलती से भी अखरोट नहीं खाने चाहिए। इससे उनकी परेशानी बढ़ सकती है। 

PunjabKesari

अखरोट खाने का सही तरीका...

- इसे खाली पेट और अकेले खाने की जगह अन्य चीजों में मिलाकर खाना चाहिए। इसके लिए आप इसे दलिया, खीर या पुलाव में मिलाकर खा सकते हैं। 

- अखरोट, लहसुन, काली मिर्च को पीस कर उसमें नींबू का रस, नमक, और जैतून का तेल मिलाएं। फिर इसका सेवन करें।

- रातभर भिगोएं अखरोट सुबह खाली पेट खाएं।

Related News