23 APRTUESDAY2024 3:43:25 PM
Nari

शुगर कंट्रोल करेगी यह हरी सब्जी, मिलेंगे और भी कई फायदे

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 21 Jan, 2020 05:27 PM
शुगर कंट्रोल करेगी यह हरी सब्जी, मिलेंगे और भी कई फायदे

सर्दियों के मौसम में मेथी का सेवन हर घर में किया जाता है। यह खाने में टेस्टी होने के साथ कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसका सेवन करने से बॉडी को एनर्जी मिलने के साथ कई बीमारियों से लड़ने की शक्ति भी मिलती है। इसमें पोटेशियम, कैल्शियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम, विटामिन, फोलिक एसिड, प्रोटीन आदि कई पौष्टिक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते है। इसकी पत्तियों को सब्जी बनाने में इस्तेमाल किया जाता है।। जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने का काम करते है। तो आइए जानते है इसके सेवन से मिलने वाले फायदों के बारे में...

Related image,nari

वजन घटाए

कई गुणों से भरपूर मेथी का सेवन से शरीर में जमा एक्सट्रा चर्बी घटाने में मदद मिलती है। 

डायबिटीज को रखें कंट्रोल

अपने औषधीय गुणों के कारण यह डायबिटीज के मरीजों के लिए दवा के रूप में काम करती है। इसका नियमित रूप से सेवन करने ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। 

Related image,nari

दर्द से दिलाए छुटकारा

यह शरीर में होने वाले दर्द मुख्य रूप से जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता हैँ। 

दिल के लिए फायदेमंद

इसका सेवन करने से दिल स्वस्थ रहता है। जिससे हार्ट अटैक के आने का खतरा कम रहता है। 

कोलेस्ट्राल को करें कम

इससे कोलेस्ट्राल कम रहता है। साथ ही खराब कोलेस्ट्राल को खत्म करने में मदद मिलती है। 

Image result for blood pressure pic,nari

बेहतर पाचन के लिए

इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। पेट संबंधी परेशानियों जैसे कि एसिडिटी, कब्ज, पीरियड पेन से राहत मिलती है। 

कैंसर से करें बचाव

इसमें एंटी-केंसर तत्व पाया जाता है। जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के होने के खतरे कम करती है। ऐसे में इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

Image result for methi pic,nari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News