27 APRSATURDAY2024 1:11:14 PM
Nari

सुबह खाली पेट सेब का सिरका पीने के ये फायदे कर देंगे हैरान

  • Edited By palak,
  • Updated: 28 Jan, 2024 10:50 AM
सुबह खाली पेट सेब का सिरका पीने के ये फायदे कर देंगे हैरान

सुबह उठने के बाद आप कैसी डाइट लेते हैं, इस बात का सीधा असर आपके सारे दिन की एक्टिविटीज पर पड़ता है। खुद को एनर्जेटिक रखने के लिए बहुत से लोग नाश्ते में हेल्दी चीजों का सेवन करते हैं। इसके अलावा कुछ लोग उठकर खाली पेट डिटॉक्स ड्रिंक भी पीते हैं, ताकि बॉडी को डिटॉक्स किया जा सके। डिटॉक्स ड्रिंक्स की बात करें तो सेब का सिरका भी बहुत से लोग पीते हैं। सेब का सिरका खाली पेट पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसकी मदद से आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं। सेब का सिरका सुबह खाली पेट पीने से डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा भी सुबह खाली पेट सेब का सिरका पीने से और भी कई फायदे होते हैं। तो चलिए जानते हैं...

पाचन रहेगा स्वस्थ 

कुछ लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं रहती हैं। खाना ठीक से न पचने के कारण गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है। ऐसे में सेब का सिरका काफी फायदेमंद माना जाता है। सुबह खाली पेट सेब का सिरका पीने से पाचन स्वस्थ रहता है। इसके अलावा सुबह सेब का सिरका पीने से आपका शरीर पूरा दिन हल्का महसूस करता है। 

PunjabKesari

कोलेस्ट्रॉल रहेगा कंट्रोल 

कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने के कारण हार्ट अटैक और दिल संबंधी बीमारियों को जोखिम बढ़ जाता है। सेब के सिरके में मौजूद एसिटिक एसिड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। साथ ही सेब का सिरका खाली पेट पीने से एलडीएल का स्तर कम करने के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह हृदय रोगों का खतरा भी कम करता है।

इम्यूनिटी बनेगी मजबूत 

सेब का सिरका पीने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनने में मदद मिलती है। इसमें एसिटिक एसिड और फ्लेवोनॉयड्स पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा सेब के सिरका में एंटीमाइक्रोबिएयल गुण भी मौजूद होते हैं जो बैक्टीरिया से लड़कर शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

PunjabKesari

बॉडी होगी डिटॉक्स 

खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर डिटॉक्स होता है। नियमित इसका सेवन करने से लिवर में मौजूद विषाक्त पदार्थ में मौजूद मिलती है। यह विषाक्त पदार्थों को शरीर में से बाहर निकालने में मदद मिलती है। 

शरीर रहेगा एनर्जेटिक 

खाली पेट सेब का सिरका पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है। यदि आप सारा दिन एनर्जेटिक रहना चाहते हैं तो खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं। 

PunjabKesari

 

Related News