26 APRFRIDAY2024 1:32:33 AM
Nari

ताड़ासन: एक अासन जाे दूर करेगा अापकी 10 परेशानियां

  • Updated: 03 Jun, 2018 09:23 AM
ताड़ासन: एक अासन जाे दूर करेगा अापकी 10 परेशानियां

अाजकल की व्यस्त जीवनशैली में याेग अापके स्वास्थ्य के लिए बहुत बढ़िया है। यह अापकी सेहत के साथ-साथ अापके मन काे भी शांत रखता है। आज हम आपको नियमित रूप से ताड़ासन करने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। ताड़ासन करने से आप सेहत की कई प्रॉब्लम से निजात पा सकते हैं। ताड़ासन अकेला ही एक एेसा अासन है, जाे अापकी कई परेशानियाें काे दूर करने में मदद करता है। इसे करना भी बेहद आसान है। अगर आप भी अपनी हैल्थ प्रॉब्लम को दूर रखना चाहते हैं तो अपनी वर्कआउट रूटीन में इसे जरूर शामिल करें।
 

इसलिए करना चाहिए ताड़ासन
नियमित रूप से ताड़ासन करने पर शरीर की मांसपेशियों में लचीलापन आता है। इसके साथ ही यह योगा आपको चुस्त-दुरुस्त ही नहीं रखता बल्कि यह आपके शरीर को सुड़ौल भी बनाता है। इसके अलावा अगर आपकी हाइट कम है तो यह योग आपके लिए और भी फायदेमंद है। ताड़ासन को करना बहुत आसान है। इसके ज्यादा से ज्यादा फायदा पाने के लिए आपको इसे सही विधि से करना होगा। तो चलिए जानते हैं ताड़ासन करना का तरीका और इसके कुछ फायदे।

PunjabKesari

ताड़ासन करने का तरीका
इसे करने के लिए आप सबसे पहले खड़े हो जाए और अपनी कमर एंव गर्दन को सीधा कर लें। इसके बाद आप अपने हाथ को सिर के ऊपर करें और सांस लेते हुए धीरे-धीरे पूरे शरीर को खींचें। खिंचाव को पैर की अंगुली से लेकर हाथ की अंगुलियों तक महसूस करें। इस स्थिति में कुछ समय रहें और सांस ले, सांस छोड़ें। अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए अपने हाथ और शरीर को सामान्य अवस्था में ले आएं। इस योगासन की कम से कम इसे 3-4 बार प्रैक्टिस करें।

 
Yoga to Stimulate Nervous System

Yoga to Stimulate Nervous System

Posted by Health+ on Saturday, May 26, 2018

ताड़ासन के फायदे
1. वजन कम करने के लिए
अगर इस आसन का सही तरह से अभ्यास किया जाए तो बहुत हद तक पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है। पेट की चर्बी ही नहीं, यह पुरे शरीर के अतरिक्त वसा को कम करने में भी मददगार होता है। इस आसन को करने से पूरी बॉडी में खिंचाव आता है और आपके शरीर सुड़ौल बनता है।
 

2. हाइट बढ़ाने के लिए
बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए ताड़ासन सबसे बढ़िया तरीका है। हाइट बढ़ाने के लिए कम से कम 6 साल की उम्र में बच्चों को यह योगासन करवाएं। 6-18 साल के बच्चों को यह योगासन करवाया जा सकता है। आप चाहें तो किसी एक्सपर्ट के सामने भी बच्चों को यह योग करवा सकते हैं।

PunjabKesari

3. पीठ दर्द से राहत
पीठ दर्द के लिए यह बहुत ही लाभकारी योग है। सही तरीके और नियमित रूप से यह योग करने पर आपको पीठ दर्द से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा। इस आसन को करते समय आप ऊपर की तरफ खिंचते हैं, जिससे पीठ पर खिचांव पड़ता है। इससे आपका दर्द गायब हो जाता है।
 

4. मांसपेशियों के दर्द से निजात
ताड़ासन न सिर्फ शरीर की नसों के दर्द को खत्म करता है बल्कि इससे मांसपेशियों की ऐंठन और मरोड़ जैसी समस्याओं को भी दूर होती है। इसके साथ ही इससे मांसपेशियों में मजबूती भी आती है।
 

5. घुटने की दर्द से राहत
अगर आप घुटने की दर्द से परेशान हैं तो 3-4 दिन इस योग को नियमित रूप से करें। आपका दर्द मिनटों में गायब हो जाएगा। मगर इस बात का ध्यान रखें कि घुटनों के दर्द में यह योग करते समय पैरों के तलवे जमीन पर रखें।
 

6. एकाग्रता और संतुलन के लिए
इस योग को ठीक तरह से करने से आपकी एकाग्रता में बढ़ोतरी होती है। नियमित रूप से इसका अभ्यास करने से शरीर में संतुलन बना रहता है।
 

7. देता है पैरों को मजबूती
ताड़ासन योग पैरों की समस्यां जैसे  सूजन, दर्द, सुन्नपन, जलन और झनझनाहट के लिए काफी लाभदायक है।

PunjabKesari

8. बवासीर से छुटकारा
इस आसन को नियमित रूप से करने पर बवासीर रोगियों को राहत मिलती है। इसके अलावा इसे करने से आपका गठिया का दर्द भी दूर हो जाएगा।
 

9. थकान को करता है दूर
इस आसन का नियमित करने से शरीर की थकान दूर रहती है और आपके शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहती है। इससे आप कोई भी काम करने में पीछे नहीं हटते।
 

10. आलस्य
​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​इस आसन को करने से आपके शरीर में खून का बहाव ठीक तरह से होता है, जो आलस्य को दूर करने में मदद करता है।
 

ताड़ासन की सावधानियां
1. ताड़ासन उन लोगों को नहीं करना चाहिए जिनके घुटने में बहुत ज्यादा दर्द हो।

2. गर्भवती महिला को भी यह आसन नही करना चाहिए। इससे मां और शिशु दोनों को नुकसान हो सकता है।

3. अगर आप इस आसन को करना सीख रहें हैं तो पैरों की उंगलियों पर आकर इस  योगाभ्यास को मत करें।
​​​​​​​
4. अगर रक्तचाप ज्यादा या कम हो तब भी इस आसन को करने से बचना चाहिए।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News