16 APRTUESDAY2024 10:53:19 PM
Nari

भारतीय मूल हरप्रीत चंडी ने रचा इतिहास, साउथ पोल को अकेले पार करने वाली बनीं पहली महिला

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 04 Jan, 2022 05:07 PM
भारतीय मूल हरप्रीत चंडी ने रचा इतिहास, साउथ पोल को अकेले पार करने वाली बनीं पहली महिला

जहां साल 2021 के अंत में हरनाज कौर सिंधू ने 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम कर देश का नाम रोशन किया वहीं साल 2022 की शुरूआत में हरप्रीत चंडी ने देश का सिर गर्व से ऊंचा किया। दरअसल, ब्रिटिश सेना की कैप्टन हरप्रीत चंडी भारतीय मूल की पहली ऐसी महिला बन गई है, जिन्होंने अकेले साउथ पोल पर फतह की।

PunjabKesari

32 वर्षीय अधिकारी एवं फिजियोथेरेपिस्ट हरप्रीत चंडी ब्रिटिश सिख सेना की कैप्टन है। उन्होंने साल 2021 के नवंबर महीने में अकेले दक्षिणी ध्रुव की ओर कूच किया था। उन्होंने बिना किसी मदद के इस कठिन यात्रा को पूरा किया और इतिहास रचा।

'पोलर प्रीत' के नाम से फेमस हरप्रीत ने सोमवार को 40 वें दिन के अंत पर अपने लाइव ब्लॉग पर इस बात की जानकारी दी। 700 मील (1,127 किलोमीटर) की यात्रा पूरी करने के बाद अपनी किट के साथ स्लेज खींचे। फिर शून्य से 50 डिग्री सेल्सियस नीचे के तापमान व लगभग 60 मील प्रति घंटे की गति से चल रही हवा के बीच इस बात की घोषणा की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा, "दिन 40 - समाप्त... मैं दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच गई, जहां बहुत बर्फबारी हो रही है। मन में अभी बहुत सारी भावनाएं चल रही हैं। मैं 3 साल पहले ध्रुवीय दुनिया के बारे में कुछ नहीं जानती थी। यहां पहुंचना कठिन था। मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने मुझे समर्थन दिया।"

PunjabKesari

उन्होंने लिखा, "यह अभियान हमेशा मुझसे कहीं अधिक था। मैं लोगों को अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाने और खुद पर विश्वास करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती हूं और मैं चाहती हूं कि आप बिना किसी तमगे की चाह में इसे करने में हों। मुझे कई मौकों पर कहा गया कि 'बस सामान्य काम करो', लेकिन हम अपना सामान्य खुद चुनते हैं।"

बता दें कि उन्होंने अपनी इस शानदार यात्रा का एक लाइव ट्रैकिंग मैप अपलोड किया। इसके अलावा उन्होंने नियमित बर्फ से ढके क्षेत्र और अपनी यात्रा के नियमित ब्लॉग भी पोस्ट किए हैं।

Related News