30 APRTUESDAY2024 12:43:27 AM
Nari

आखिरकार क्यों यहां बाल काटना माना जाता है गुनाह?

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 04 Oct, 2022 04:24 PM
आखिरकार क्यों यहां बाल काटना माना जाता है गुनाह?

आज के जमाने में जहां हम लड़कियां अलग-अलग स्टाइल के हेयर कट लेती हैं और हाइजीन का ख्याल रखते हुए वैक्सिंग करवाती हैं, किसी ने सोचा भी नहीं होगा की कोई ऐसा धर्म भी है जिसके समुदाय कि लड़कियों और महिलाएं को बाल कटवाने कि इजाजत नहीं हैं। चाहे वो सिर के बाल हो या बदन के बाल वो इन्होंने कटवाने कि सोच भी नहीं सकती। बात हो रही है एनाबैप्टिज्म क्रिस्चन चर्च से जुड़े अमीश समुदाय की। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आज के इंटरनेट के दौर में भी अमीश समुदाय की महिलाओं इन नियमों का पालन कर रही हैं।

समुदाय के अजीबोगरीब नियम

अमीश समुदाय के नियमों के मुताबिक, महिलाएं किसी भी हालत में हेयर कट नहीं करवा सकती। इसी के साथ ही महिलाओं को अपने बालों को बांधकर उसे कपड़े से ढककर रखना होता है। इस कम्युनिटी कि महिलाएं सिर्फ घर के अंदर ही बाल खोल सकती हैं। अगर किसी महिला ने अपने बाल काटे तो इसे पाप की तरह माना जाता है।

PunjabKesari

 शरीर के बाल हटाने पर मिल सकती है सजा

अमीश समुदाय की महिलाओं को शेव करने की भी इजाजत नहीं है यानी कि वो अपने शरीर के बालों को भी नहीं हटा सकती हैं। वहीं अगर इस बात का सबूत मिल जाए कि किसी महिला ने रेजर का इस्तेमाल किया तो उसे सजा तक दी जा सकती है।   

PunjabKesari

हालांकि समय के साथ अब महिलाओं को थोड़ी छुट मिली हैं। अमीष महिलाओं में अगर किसी के बाल बहुत भारी बाल हों तो उन्हें हेयर थिनिंग कॉम्ब का इस्तेमाल करने की छूट दी जाती है, ताकि सिर का जूड़ा थोड़ा हल्का हो सके। वहीं बगलों पर ज्यादा पसीना आने पर डियोड्रेंट्स का इस्तेमाल करने की भी इजाजत है।


 

Related News