03 MAYFRIDAY2024 2:51:05 AM
Nari

Birth Date: जिम्मेदार होती हैं ये लड़कियां, जीवन में कभी नहीं पाती हार

  • Edited By neetu,
  • Updated: 23 Jul, 2021 02:11 PM
Birth Date: जिम्मेदार होती हैं ये लड़कियां, जीवन में कभी नहीं पाती हार

हर किसी का स्वभाव अलग-अलग होता है। कोई हर काम को जिम्मेदारी से करता है तो कई लोग किसी चीज पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। मगर जीवन में जिम्मेदार होना बेहद जरूरी है। कहते हैं एक जिम्मेदार इंसान जीवन में कभी भी असफलता नहीं पाते हैं। वहीं अंकशास्त्र के अनुसार, किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मीं लड़कियां बेहद ही जिम्मेदार होती है। वे जिस भी काम को करने की ठानती है उसे पूरा करके ही मानती है। ऐसे में ये जीवन में हर मोड़ पर सफलता पाती है। चलिए जानते हैं इनकी अन्य खूबियां...

मेहनती

इन मूलांक की लड़कियां हर काम पूरी मेहनत से करती है। ये किसी भी काम को करने से कतराती नहीं है। साथ ही ये कहती है कि उसे करके भी दिखाती है। 

जिम्मदारी से काम करने वाली

इन्हें हर काम पूरी ईमानदारी, निष्ठा व जिम्मेदारी से करना अच्छा लगता है। ये हर काम को पूरी लगन व ईमानदारी से पूरा करके ही सांस लेती है। ऐसे में इन्हें काम में लापरवाही करने वाले लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं आते हैं। 

PunjabKesari

भरोसे के लायक 

इन लड़कियों पर आंख बंद करके भरोसा किया जा सकता है। ये किसी को धोखा देने के बारे में सपने में भी सोच नहीं सकती है। साथ ही ये स्वभाव से केयरिंग व भावुक होने से हर किसी की मदद को तैयार रहती है। 

लीडरशिप का गुण

ये लड़कियां परिस्थितयों से जल्दी घबराने की जगह पर उसका सामना करना पसंद करती है। ये सबको साथ रखकर चलती है। ऐसे में इनके अंदर एक अच्छे लीडर के गुण होते हैं। 

तेज दिमाग 

मूलांक 1 की लड़कियां तेज दिमाग की मालिक होती है। ये अपनी सूझ-बूझ से हर काम जल्दी ही कर दिखाती है। ऐसे में लोग अक्सर इनके कामों से इंप्रेस हो जाते हैं। 

सच्ची दोस्त 

ये लड़कियां दोस्त बनाने में माहिर होती है। वहीं ये दोस्ती के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है। 

खुशनुमा मैरिड लाइफ 

ये लड़कियां स्वभाव से शांत, केयरिंग व समझदार होती है। ऐसे में ये पार्टनर के साथ मजबूत रिश्ता बनाती है।  ये साथी की हर बात व जरूरत का खास ध्यान रखती है। ऐसे में इनकी मैरिड लाइफ खुशहाली से बीतती है। 

PunjabKesari

बचत करने वाली 

मूलांक 1 की लड़कियां फालतू पैसा खर्च करने की जगह पर बचत करना पसंद करती है। हम यूं भी कह सकते हैं कि ये लड़कियां बचत करना बखूबी जानती है। 

कारोबार में पाती है सफलता 

ये लड़कियां नौकरी की जगह पर व्यापार में अधिक व जल्दी सफलता पाती है। ऐसे में ये लड़कियां एक सफल बिजनेसवुमन बनती है। 


 

Related News