दीवाली का त्योहार आने में कुछ ही दिन रह गए है। सभी लोग अपने-अपने घरों को सजाने और संवारने में लगे है। कई अपने घर की साफ-सफाई, रंगाई करवा रहे है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी ही जिनकी आर्थिक स्थिति काफी मंदी है और वह लक्ष्मी के स्वागत की तैयारी में बहुत सारे पैसे खर्च करने की चिंता से परेशान है। अब आपको परेशान होने की जरूर नहीं क्योंकि आज हम आपके लिए दीवाली पर घर की संजावट के लिए आपके बजट के हिसाव से खर्च करने के टिप्स बताएंगे।
1. साफ-सफाई
दीवाली पर सब अपने घरों की साफ-सफाई करते है और घर में रंग करवाते है। अगर आपके पास पैसे की कमी है तो रंग करवाने के बजाएं, ऐसे ही घर की सफाई करें। घर में अपने हाथोम से बनाई पेंटिंग और पोस्ट दीवारों पर लगाए।
2. किचन साफ करें
किचन का घर की साफ-सफाई में काफी महत्व है। किचन में नए अंदाज से बर्तनों को टिकाएं।
3. रंगीन कागज प्रयोग करें
आपको मार्किट से बहुत सारे रंगीन कागज मिल जाएंगे। उनके रिबन बनाए और उनसे घर को सजाए। सब मिलकर सजाएंगे तो खुशियां भी बढ़ जाएंगी।
4. रंगोली भी बनाएं
अगर आपने रंगोली बनानी है और आपकेपास रंग खरीदने के पैसे नहीं है तो आटा, हल्दी, होली के पड़े गुलाल और कश्मीरी मिर्च लेकर रंगोली बना लें। चॉक से रंगोली बनाएं और इनमें ये रंग भर दें।
5. दीएं ही जलाएं
ऐसा जरूरी नहीं कि चीनी लाइट लगाकर ही जगमगाएंगा। दिवाली का असली मतलब होता है माटी की रोशनी तो इस दिवाली इको-फ्रैंडली दिवाली मनाएं, बिजली भी बचाएं और मिट्टी के दीपक जलाएं।