23 APRTUESDAY2024 11:46:57 PM
Nari

शाही तरीके से किया गया प्रिंस फिलिप का अंतिम संस्कार, शामिल हुए सिर्फ 30 लोग

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 17 Apr, 2021 09:36 PM
शाही तरीके से किया गया प्रिंस फिलिप का अंतिम संस्कार, शामिल हुए सिर्फ 30 लोग

ब्रिटेन के शाही परिवार के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति, महारानी एलिजाबेथ-II (द्वितीय) के पति प्रिंस फिलिप का आज अंतिम संस्कार किया गया। प्रिंस फिलिप 99 साल की उम्र में 9 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह गए थे। ब्रिटेन के विंडसर कैसल के राॅयल वाॅल्ट में प्रिंस फिलिप का अंतिम संस्कार सैन्य एवं परंपरागत तरीके से किया गया। उनके ताबूत को सेंट जॉर्ज चैपल के विंडसर कासल के अंदर हॉल में दफनाया गया। प्रिंस की अंतिम यात्रा में शाही परिवार के सदस्य मौजूद थे।

PunjabKesari

अंतिम यात्रा में 30 लोग हुए शामिल 

हालांकि कोरोना महामारी की वजह से अंतिम संस्कार में सिर्फ 30 लोग ही शामिल हुए थे। एक बयान में बकिंघम पैलेस ने द्वारा कहा गया था कि महारानी एलिजाबेथ को अंतिम सूची तैयार करने में काफी मुश्किल फैसला लेना पड़ा था। पहले शुरुआत में 800 लोगों के शामिल होने वाले थे लेकिन अब सिर्फ 30 ही लोगों को अंतिम संस्कार में बुलाया गया। महारानी चाहती थीं कि प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार में उनके परिवार के सभी लोग शामिल हो। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

अंतिम यात्रा में जो 30 लोग शामिल हुए थे उनमें प्रिंस फिलिप की विधवा रानी, उनकी चार संतानें और आठ प्रपौत्र शामिल थे। 

‘साहस, धैर्य व विश्वास’ वाले व्यक्ति के रुप में किया गया याद

इस दौरान माहौल काफी गमगीन हो गया था। प्रिंस फिलिप को शाही नौसेना में उनकी सेवा और महारानी एलिजाबेथ के प्रति तीन चौथाई सदी तक उनका साथ निभाने के लिए उन्हें ‘साहस, धैर्य व विश्वास’ वाले व्यक्तित्व के रूप में याद किया गया। 

PunjabKesari

दिल की बीमारी का चल रहा था इलाज 

गौरतलब है कि प्रिंस फिलिप ने बीते 9 अप्रैल को आखिरी सांस ली थी। उन्हें फरवरी महीने में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, जहां उनका संक्रमण व दिल की बीमारी का इलाज चल रहा था। वह मार्च महीने में ही रॉयल पैलेस में वापिस आए थे।

Related News