03 MAYFRIDAY2024 6:25:02 AM
Nari

फ्रूट लस्सी

  • Updated: 08 May, 2017 01:13 PM
फ्रूट लस्सी

पंजाब केसरी(जायका): गर्मी के मौसम में हर कोई ठंडी चीजों का सेवन करना पसंद करता है। इस मौसम में गला बार-बार सुखता है। एेसे में लोग लस्सी, नींबू पानी या फिर जूस पीते हैं। आज हम आपको फ्रूट लस्सी बनाने की विधि बताएंगे। आप कम समय में भी इसे आसानी से तैयार कर सकते है।

सामग्री
- 2 कप दही
- 1 कप दूध
- 1 आम(कटा हुआ)
- 2 केले(कटे हुए)
- 5 बादाम
- 4-5 छोटी इलायची
- चीनी स्वादानुसार
- बर्फ

विधि
1. सबसे पहले मिक्सर में केले, आम,दूध, बादाम और इलाचयी डालकर बीट कर लें। 
2. अब इसमें दही, बर्फ और चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं।
3. बाद में इसे गिलास में निकाल लें।
4. फ्रूट लस्सी तैयार है। इसे सर्व करें।

Related News