13 MAYMONDAY2024 10:22:31 PM
Nari

गणपति बप्पा को Fried Modak का भोग लगाकर करें प्रसन्न, नोट करें रेसिपी

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 11 Sep, 2023 11:30 AM
गणपति बप्पा को Fried Modak का भोग लगाकर करें प्रसन्न, नोट करें रेसिपी

गणेश चतुर्थी का त्योहार आने ही वाला है। 10 दिन के इस त्योहार में लोग गणपति बप्पा का अपने घर में स्वागत करते हैं और हर कोई त्योहार को धूम- धाम से मनाता है और भगवान का पसंदीदा भोग लगा कर उन्हें प्रसन्न करते हैं। मोदक गणपति बप्पा को बहुत पसंद है। सादे मोदक तो भगवान को सारे चढ़ाते हैं, लेकिन इस बार अगर आप कुछ अलग करना चाहते हैं तो फ्राइड मोदक भी चढ़ा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इसकी आसान रेसिपी....

PunjabKesari
विधि

 नारियल (कद्दूकस किया हुआ) - 1 
 शक्कर- 1 कटोरी
 इलायची पाउडर- 1 टीस्पून
 दूध- 1 कप
 गेहूं का आटा- 2 कटोरी
 रवा- आधा कटोरी
स्वादानुसार नमक
तेल अथवा घी तलने के लिए

Fried Modak बनाने की  विधि

1. कड़ाही में नारियल, शक्कर और दूध मिक्स करके धीमी आंच पर पकाएं।
2. जब मिश्रण सूख जाए, तो गैस बंद करके इसमें इलायची पाउडर मिलाएं। इसे बहुत ज़्यादा न सुखाएं।
3. गेहूं के आटे में रवा (सूजी), तेल या घी का मोयन डालकर सख़्त आटा गूंध लें।
4. 2 घंटे इसे अलग रख दें।
5. फिर अच्छी तरह गूंधकर इसकी पूरी बनाएं।
6. इसमें तैयार मिश्रण भरकर मोदक का आकार दें।
7. दूसरी कड़ाही में तेल गरम करके मोदक तल लें।

PunjabKesari

Related News