28 APRSUNDAY2024 8:46:13 PM
Nari

Vastu Tips: घर में चाहते हैं सुख- शांति और धन, तो तुरंत ले आएं मिट्टी का ये सामान

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 02 Sep, 2022 05:19 PM
Vastu Tips: घर में चाहते हैं सुख- शांति और धन, तो तुरंत ले आएं मिट्टी का ये सामान

पुराने समय में लोग मिट्टी से बनी चीजों को बहुत महत्व देते थे। हर घर में खाने से लेकर पानी पीने तक के बर्तन मिट्टी के हुआ करते हैं। माना जाता था कि  मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल करना बेहद शुभ होता है। हालांकि अब ये घरों से गायब हो चुके हैं, इनकी जगह ​स्टील और कांच ने ले ली है। लेकिन ज्योतिषशास्त्र अभी भी मिट्टी के सामानों को बहुत महत्वपूर्ण मानता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मिट्टी से बने कुछ सामान रखने से सुख-समृद्धि तो आती ही है साथ ही जीवन में आने वाली परेशानियां भी दूर हो जाती है। चलिए जानते हैं मिट्टी से बनी कौन से चीजें आपको घर में रखनी चाहिए। 

PunjabKesari

मिट्टी के कुल्हड़ 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि मंगल के कारण कोई समस्या हो रही है तो मिट्टी के कुल्हड़ में चाय या पानी पिना चाहिए। मिट्टी के कुल्हड़ में पक्षियों और जानवरों के लिए पानी रखने से भी रोजगार में आ रही दिक्क्त कम हो जाती है। 

PunjabKesari
मिट्टी का घड़ा

 वास्तु शास्त्र के अनुसार, मिट्टी के घड़े या सुराही में पानी रखने से न केवल आपकी धन संबंधित समस्याएं खत्म होती हैं बल्कि आपके स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा घर के सदस्यों के बीच भी आपसी प्रेम रहता है और एक-दूसरे की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।  साथ ही उसकी खुशबू घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।

PunjabKesari

मिट्टी की प्रतिमा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मिट्टी से बनीं देवी-देवताओं की प्रतिमा रखना शुभ माना जाता है।घर की उत्तर पूर्व और दक्षिण पश्चिम दिशा में मिट्टी की प्रतिमाएं रखने से खुशहाली और समृद्धि बनी रहती है। वहीं आर्थिक संकट से भी छुटकारा मिलता है। 

PunjabKesari

मिट्टी के खिलौने

यदि आप घर के ड्राइंग रूम में मिट्टी से बनी वस्तुएं या खिलौने रखते हैं तो ये आपको किए फायदे पहुंचा सकता है। यह घर में शांति बनाए रखने के साथ- साथ आर्थिक स्थिति को भी ठीक करने में मदद करता है। 

PunjabKesari
मिट्टी के गमले

घरों में प्लास्टिक की बजाय  मिट्टी के गमले ही रखने चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह परिवार के लोगों के लिए अच्‍छी सेहत और सकारात्‍मकता के लिए काफी महत्‍वपूर्ण होते हैं। 

Related News