16 APRTUESDAY2024 1:22:29 PM
Nari

शादी या फंक्शन में लड़कियों को करना है इंप्रेस, तो फॉलो करें विक्की के स्टाइलिश Looks

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 16 May, 2022 02:07 PM
शादी या फंक्शन में लड़कियों को करना है इंप्रेस, तो फॉलो करें विक्की के स्टाइलिश Looks

बॉलीवुड का गबरू मुंडा और एक सफल अभिनेता  विक्की कौशल आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं।  'मसान'  से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले एक्टर आज फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चहते एक्टर्स में से एक बन गए हैं। बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना कैटरीना कैफ से शादी करने के बाद तो वह ज्यादा ही चर्चाओं में आ गए हैं। हर लड़की अपने लिए विक्की जैसा ही पार्टनर चाहती हैं क्योंकि वह हैंडसम होने के साथ- साथ उनका फैशन सेंस भी कमाल का है। अगर आप भी लड़कियों को इंप्रेस करना चाहते हैं विक्की के ये लुक्स बेस्ट हैं, जिन्हे आप किसी भी Occassion में कैरी कर सकते हैं।

PunjabKesari
प्रिंटेड शेरवानी

अपनी शादी के दिन विक्की ने आइवरी प्रिंटेड शेरवानी कैरी की थी, उन्होंने अपने क्लासिक वेडिंग आउटफिट को सब्यसाची हेरिटेज ज्वैलरी के साथ पेयर किया था। विक्की ने अपने लुक को आइवरी-बेज साफा और ब्रोच से पूरा किया। इस तरह का किसी भी दूल्हे के लिए परफेक्ट है।

PunjabKesari
सिल्क बंधगला जैकेट

मेहंदी सरेमनी के दौरान यह गबरू मुंडा प्रिंट्स वाले रॉ सिल्क बंधगला जैकेट में काफी हैंडसम लग रहा था। इसके साथ विक्की ने मिंट कलर का कुर्ता पहना था, जिसपर बूटियों की कढ़ाई की गई थी. साथ ही उन्होंने बैंगलोर सिल्क से बनी आइवरी रंग की सलवार पहनी थी

PunjabKesari

 वाइट कुर्ता लुक

विक्की का वाइट कुर्ता लुक भी बेहद शानदार था। इस कुर्ते को पहनकर उन्होंने यह बता दिया था कि चिकनकारी सूट  सिर्फ महिलाएं ही नहीं पुरुष भी पहन सकते हैं।  अगर किसी दोस्त के घर इस दिन शिरकत करनी हो या दावत पर जाना हो तो ये लुक आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।

PunjabKesari
सिंपल कुर्ते के साथ जैकेट

विक्की की तरह आप भी किसी सिंपल कुर्ते के साथ जैकेट कैरी कर अपने लुक को कंम्फर्टेबल और स्टाइलिश बना सकते हैं। Swag के साथ इंडियन लुक किसी को भी हैंडसम बना सकता है।

PunjabKesari

मोनोक्रोम लुक

विकी कौशल का मोनोक्रोम लुक ज्यादातर लड़कों को पसंद आ सकता है। ऑफ व्हाईट पैंट के साथ मैचिंग की फुल शर्ट काफी भी Attractive लग रही है।इस रफ एंड टफ लुक को आप भीTry कर सकते हैं।

PunjabKesari

बंदगला शेरवानी

प्री वेडिंग लुक के लिए विक्की ने सब्यसाची द्वारा डिजाइन की हुई पेस्टल एशेज की बंदगला शेरवानी वियर की थी, जिसपर फूल-बूटी वाले मोटिफ बने हुए थे।  उन्होंने सिल्क पजामी और पंजाबी जूती के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया था।

 

Related News