26 APRFRIDAY2024 6:15:04 AM
Nari

मियां-बीवी की नहीं खत्म होती लड़ाई तो ये वास्तु टिप्स आजमाकर देखें

  • Edited By neetu,
  • Updated: 17 Nov, 2020 10:31 AM
मियां-बीवी की नहीं खत्म होती लड़ाई तो ये वास्तु टिप्स आजमाकर देखें

शादी एक ऐसा बंधन है, जो प्यार और सम्मान से भरा होता है। इसमें छोटी-छोटी नोंक-झोंक तो होती रहती है। मगर कई बार समस्या बढ़ने पर रिश्ता टूटने की नौबत आ जाती है। ऐसे में वास्तु के अनुसार, पति-पत्नी को अपने बीच का प्यार बनाएं रखने के लिए कुछ खास उपायों को अपनाना चाहिए। ताकि इनका रिश्ता गहरा व मजबूत बना रहे। तो चलिए जानते हैं उन वास्तु नियमों के बारे में...

ना हो ऐसा बेडरूम

वास्तु के अनुसार, बेडरूम में ऐसा बीम न हो जिससे कमरे के दो हिस्से बन जाएं।‌ साथ ही बेड के गद्दे भी 2 अलग-अलग ना हो 1 होना चाहिए। इससे दोनों का प्यार गहरा होता है।

PunjabKesari

बेडरूम में इन चीजों को रखने से बचें

शादीशुदा लोगों को अपने बेडरूम में टीवी, कंप्यूटर आदि चीजें नहीं रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार, इससे नकारात्मक ऊर्जा निकलती है। इसके कारण पति-पत्नी में झगड़े-गलतफमियां आदि बढ़ती है। ऐसे में लड़ाई-झगड़े होने के कारण रिश्ते में खटास आ सकती है। 

बेडरूम में हो ऐसा रंग

कमरे में हमेशा लाइट और ऐसा रंग करवाएं, जिसे देखकर शांति व खुशी का अहसास हो। इसके लिए हल्का गुलाबी या हल्का आसमानी रंग करवाएं। इससे पति-पत्नी में प्यार बढ़ने के साथ रिश्ता मजबूत होगा। 

PunjabKesari

बेडरूम के ऊपर न बनवाएं टैंक

बेडरूम के ऊपर छत पर टैंकी या जल का स्थान न बनवाएं। साथ ही छत की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। इससे पति-पत्नी में मतभेद होने से मनमुटाव हो सकता है।

ऐसी तस्वीरें लगाने से बचें

बेडरूम में क्रोध या हिंसा वाली तस्वीरें न लगाएं। साथ ही डूबते जहाज व सूरज, नदी, झरना, तालाब आदि की भी तस्वीर लगाने से बचना चाहिए। इससे पति-पत्नी में लड़ाई-झगड़े होने की संभावना रहती है। इसलिए बेडरूम में हमेशा सुंदर पक्षियों का जोड़ा व प्यार को दर्शाने वाली तस्वीरें लगाएं।

PunjabKesari

दक्षिण-पश्चिम दिशा रखें साफ

शादीशुदा लोगों को बेडरूम की दक्षिण-पश्चिम दिशा हमेशा साफ-सुथरी रखनी चाहिए। इससे कमरे में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही पति-पत्नी के बीच प्यार ‌‌‌‌‌‌‌‌बढ़ने में मदद मिलती है।
 

Related News