26 APRFRIDAY2024 8:36:39 AM
Nari

साल 2021 में नहीं होगी पैसों की किल्लत, आजमाएं वास्तु के ये वास्तु

  • Edited By neetu,
  • Updated: 01 Jan, 2021 11:41 AM
साल 2021 में नहीं होगी पैसों की किल्लत, आजमाएं वास्तु के ये वास्तु

साल 2021 का आगाज हो चुका है। बीते साल में कोरोना के कारण बहुत से लोगों को सेहत व आर्थिक तौर पर परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इसलिए हर कोई इस नए साल में खुद व अपने परिवार के बेहतर भविष्य की कामना कर रहा है। ऐसे में आज हम आपको वास्तु से जुड़े कुछ उपाय बताते हैं। इससे आपके जीवन की परेशानियां दूर होकरआर्थिक स्थिति मजबूत होने में मदद मिलेगी। 

कारोबार व व्यापार में वृद्धि के लिए 

कोरोना के चलते बहुत से लोगों को कारोबार व व्यापार में घाटा का सामना करना पड़ा। ऐसे में घर की दक्षिण दिशा की ओर ध्यान दें। इसका बात ख्याल रखें कि इस जगह पर कभी भी बाथरूम ना बनवाएं। अगर आपका पहले से ही यहां बाथरूम है तो उसे इस्तेमाल करने के बाद अच्छे से सूखाएं। साथ ही दीवारों का रंग नीला है तो उसे तुरंत बदल कर पिंक या हरा करवा लें। इसके साथ ही दक्षिण दिशा में कभी भी अंधेरा ना होने दें। इसके लिए आप यहां पर जीरो वाट का लाल रंग का बल्ब लगा दें। साथ ही इसे 24 घंटे चलता ही रहने दें। 

PunjabKesari

सुख-समृद्धि के लिए

रूप से तंगी का सामना कर रहे लोगों को घर की उत्तर दिशा को साफ रखना चाहिए। असल में, यह दिशा धन के देवता कुबेर की होने से इसे साफर रखना चाहिए। साथ ही यहां पर भारी सामान रखने व शौचालय बनवाने और कूड़ेदान को रखने से बचें। इस दिशा पर मनी प्लांट का पौधा व पानी का स्त्रोत होना शुभ माना जाता है। अगर आप नल नहीं लगवा सकते हैं तो यहां पर एक्वेरियम रख दें। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाएगी। साथ ही आय के नए स्त्रोत बनने से तरक्की के रास्ते खुलेंगे। घर में सुख-समृद्धि व शांति का वास होगा। 

पीतल के सूर्य से मिलेगा लाभ 

अगर बहुत मेहनत करने के बावजूद भी आपको मान-सम्मान नहीं मिल पा रहा तो ऐसे में घर की पूर्व दिशा को साफ रखें। इसके गंदा होने से समाज में मान की प्राप्ति कम होने के साथ परेशानियां हो सकती है। साथ ही इस दिशा में पीतल की धातु का सूर्य लगाएं। इसके तेज से घर व आपकी किस्मत रोशन होगी। 

PunjabKesari

इस उपाय से होंगे काम आसान 

अगर आपके बनते-बनते काम बिगड़ रहे हैं तो इसके लिए घर की उत्तर दिशा की ओर ध्यान दें। इस जगह पर कोई भी भारी, बेकार सामना रखने से बचें। वास्तु के अनुसार, इस दिशा पर किचन या बाथरूम होने से भी काम में रूकावटें आने लगती है। ऐसे में इस दिशा से तुरंत इन चीजों को हटा दें। 

आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Related News