23 APRTUESDAY2024 8:03:59 AM
Nari

Contact Lens लगाती है तो आई मेकअप करने पर इन बातों का रखें ध्यान

  • Edited By neetu,
  • Updated: 04 Jan, 2021 12:18 PM
Contact Lens लगाती है तो आई मेकअप करने पर इन बातों का रखें ध्यान

आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बहुत सी लड़कियां कॉन्टेक्ट लेंस का इस्तेमाल करती है। इससे आंखें सुंदर लगने के साथ बड़ी नजर आती है। मगर इसे पहनने के बाद मेकअप करने पर कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत होती है। नहीं तो एक भी गलती होने से आंखों को नुकसान झेलना पड़ सकता है। तो आइए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि लेंस पहनने पर मेकअप करने में किन बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। 


- कॉन्टेक्ट लेंस लगाने से पहले हाथों को अच्छे से धोकर कॉटन के कपड़े से साफ करें। फिर सूखे हाथों से ही लेंस को पकड़ें।

PunjabKesari

- लेंस को लगाने व संभालने के लिए सल्यूशन का इस्तेमाल करें। इसे सल्यूशन में ही रखें। साथ ही यूज करने से पहले इससे साफ करना ना भूलें। 

- अगर आपको आई मेकअप करना है तो इसके पहले ही लेंस पहन लें। नहीं तो मेकअप करने से आंखों में गंदगी जा सकती है। साथ ही इससे आंखों में जलन व खुजली होने की शिकायत का सामना करना पड़ सकता है। 

- लेंस लगाने के बाद आंखों की वॉटर लाइन में ही आईलाइनर लगाएं। साथ ही इसे ध्यान से लगाएं। नहीं तो आंखों में लाइनर जाने से नुकसान हो सकता है।

- अगर आप लेंस लगा रही है तो आंखों में काजल लगाने से बचें। नहीं तो इससे नुकसान झेलना पड़ सकता है। 

- लेंस लगाने पर लैंश बिल्डिंग मस्कारा इस्तेमाल करें। असल में, इसे लगाते समय आंखों में गिरने का डर रहता है। इसके कारण आंखों में खुजली, जलन व रेडनेस की समस्या हो सकती है। इसके लिए लैंश बिल्डिंग की जगह नॉर्मल मस्कारा लगाएं। 

PunjabKesari

- कॉन्टेक्ट लेंस के बाद पाउडर की जगह क्रीम बेस्ड आईशैडो यूज करें। असल में, पाउडर आंखों में जाने का खतरा रहता है। ऐसे में इससे आंखें खराब हो सकती है। 

- मेकअप रिमूव करने से पहले लेंस को साफ हाथों से उतार कर सल्यूशन में रखें। फिर ही मेकअप साफ करें। 
 

Related News