19 APRFRIDAY2024 4:53:39 AM
Nari

वैक्स या थ्रेडिंग नहीं, इन देसी नुस्खों से हटाएं चेहरे के अनचाहे बाल

  • Edited By neetu,
  • Updated: 10 Oct, 2021 03:30 PM
वैक्स या थ्रेडिंग नहीं, इन देसी नुस्खों से हटाएं चेहरे के अनचाहे बाल

हमारे शरीर पर हेयर फॉलिकल्स होने से चेहरे पर भी छोटे-छोटे बाल उगने लगते हैं। इसे फेशियल हेयर कहा जाता है। इसे हटाने के लिए महिलाएं पार्लर से थ्रेडिंग, वैक्स करवाती है। मगर कई लड़कियों के बालों की ग्रोथ अधिक होती है। ऐसे में बार-बार पार्लर जाने का भी समय नहीं होता है। मगर चेहरे पर पड़े ये अनचाहे बाल खूबसूरती पर दाग लगाने का काम करते हैं। ऐसे में अगर आप भी इससे परेशान है तो आज हम आपको कुछ देसी उपाय बताते हैं। इससे आप नेचुरल तरीके से फेशियल हेयर से छुटकारा पा सकती है।

संतरे का छिलका और मूंग की दाल फेसपैक

आप संतरे के छिलकों से पाउडर बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच संतरे के छिलकों का पाउडर, 1-1 छोटा चम्मच हरी मूंग दाल पाउडर, चंदन मिलाएं। अब इसमें जरूरत अनुसार गुलाब जल और कुछ बूंदें नींबू रस की मिलाएं। तैयार पैक को चेहरे व गर्दन पर लगाएं। फेसपैक को 80 प्रतिशत तक सूखने दें। बाद में हल्के हाथों से इसे रगड़ते हुए उतारे। हफ्ते में 2-3 बाद इस फेसपैक को लगाएं। आपको जल्द ही अनचाहे बालों से छुटकारा मिल जाएगा।

PunjabKesari

दूध और बेसन फेसपैक

इसके लिए एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच बेसन और जरूरत अनुसार दूध डालें। इसका गाढ़ा पेस्ट बनाएं। तैयार पेस्ट को चेहरे व गर्दन पर मसाज करते हुए लगाएं। फिर इसे सूखने दें। बाद में हल्के हाथों से फेसपैक को रगड़ते हुए उतारे। बाद में पानी से मुंह धो लें। हफ्ते में 2 बार इसे लगाएं। आपको कुछ दिनों में ही फर्क नजर आने लगेगा।

PunjabKesari

नींबू का रस और चीनी करें इस्तेमाल

आप चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए नींबू का रस और चीनी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए नींबू 500 ग्राम चीनी में जरूरत अनुसार नींबू मिलाएं। दोनों चीजों को पैन में डालकर गर्म करें। फिर इसमें कुछ बूंदें ग्लिसरीन मिलाएं। अब इसे अनचाहे (अपरलिप्स, चिन) बालों पर लगाएं। फिर उस हिस्से पर पट्टी रखकर थोड़ा दबाएं। बाद में हल्के से पट्टी खींच लें। बाद में उस हिस्से पर क्रीम से मसाज करें। इससे आपके अनचाहे बाल वैक्स की तरह एक ही बार में साफ हो जाएंगे।

PunjabKesari

इससे चेहरे के अनचाहे बाल आसानी व कोमलता से साफ होते हैं। त्वचा गहराई से पोषित होती है। ऐसे में चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।

 

 

Related News